फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP mla aman paswan meet nitish kumar

बिहारः सीट बंटते ही भाजपा में मचने लगी भगदड़

Wed, 16 Sep 2015 01:59 PM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 01:59 PM IST
विज्ञापन
BJP mla aman paswan meet nitish kumar

बिहार के विधानसभा चुनावों में जैसे-जैसे पार्टियां अपने पत्ते खोलते जा रही हैं वैसे वैसे ही उनमें बगावत के सुर तेज होते जा रहे हैं। भाजपा ने मंगलवार रात 43 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की तो सुबह होते होते उसके कई विधायकों के सुर बागी हो गए।

विज्ञापन


भाजपा ने पहली सूची में पांच मौजूदा विधायकों के टिकट काटे तो बगावत के सुर तेज हो गए। टिकट कटने से एक विधायक तो इस कदर नाराज हुए कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए। पीरपैंती से भाजपा विधायक अमन पासवान का टिकट इस बार पार्टी ने काट दिया है।
विज्ञापन


उनकी बजाय इस बार लल्लन पासवान को टिकट दिया गया है। इससे नाराज अमन आज सुबह ही पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए। माना जा रहा है कि वो जेडीयू ज्वाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन पासवान ने टिकट कटने के लिए भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को जिम्मेदार ठहराया। ऐसा नहीं है कि ये आफत अकेले भाजपा पर ही आई है अन्य पार्टियों के नेताओं के भी विकट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है।

अन्य दलों में गिरने शुरू हुए विकेट

BJP mla aman paswan meet nitish kumar

गठबंधन में टिकट बंटवारे जैसे अहम मुद्दों पर अपनी अनदेखी से नाराज राम विलास पासवान की लोजपा के सांसद राम किशोर ने भी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बिहार के वैशाली से लोक सभा सांसद रामा किशोर सिंह सीट बंटवारे के बाद से नाराज़ बताए जा रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर उनकी सलाह नहीं ले रही ‌थी। ऐसे में पार्टी में रहने का कोई औचित्य शेष नहीं बचता। इससे पहले दो दिन पूर्व मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा की कोर कमेटी के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव ने सीट बंटवारे से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया था।

देवेन्द्र ने आरोप लगाया था कि मांझी ने भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और सीटों के बंटवारे जैसे अहम मुद्दे पर उनसे कोई सलाह भी नहीं ली गई।

इससे पूर्व राजद उपाध्यक्ष और लालू प्रसाद का दाहिना हाथ माने जाने वाले रघुनाथ झा भी उनका साथ छोड़कर उनके समधी और राजनीतिक विरोधी मुलायम सिंह यादव का हाथ थाम चुके हैं। पार्टी छोड़ते हुए रघुनाथ ने आरोप लगाया था कि नीतीश की यारी में लालू यादव अब पार्टी में किसी की नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी में बड़ी भूमिका देने की बात भी की जा रही थी।

भाजपा ने इन विधायकों के काटे टिकट

BJP mla aman paswan meet nitish kumar

वहीं भाजपा की पहली सूची में जिन मौजूदा विधायकों का टिकट कटा है उनमें प्रमुख हैं पीरपैंती से अमन पासवान, हेंब्रम कटोरिया से सोनेलाल, सुरेंद्र प्रसाद गुरुआ से सिन्हा, रजौली से कन्हैया रजवार और तेघड़ा से ललन कुंवर।

माना जा रहा है क‌ि टिकट कटने से नाराज अन्य विधायक भी देर सबेर पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि अभी अन्य दलों ने उम्‍मीदवारों की घोषणा नहीं की है। जैसे-जैसे अन्य दलों में टिकटों का बंटवारा होगा उसके साथ ही दल बदलने का सिलसिला भी तेज होता दिखेगा।

पासवान के बाद अब कुशवाहा हुए नाराज
वहीं एक खबर ये भी आ रही है कि भाजपा के टिकटों की पहली लिस्ट जारी करने से उसकी सहयोगी रालोसपा नाराज हो गई है। रालोसपा ने भाजपा के कुछ उम्‍मीदवारों की घोषणा पर आपत्ति जताई है।

पार्टी की सबसे बड़ी आपत्ति इस बात पर है कि भाजपा ने रालोसपा अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के संसदीय क्षेत्र काराकट से भी अपने उम्‍मीदवार उतार दिए हैं। रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि भाजपा ने बिना सहमति और चर्चा के ही अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed