फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP minister ram surat rai in Bihar wants places renamed after temples

Bihar: बिहार सरकार के मंत्री का सुझाव- मुजफ्फरपुर का नाम बदलकर किया जाए 'बाबा गरीबनाथ धाम'

Sun, 17 Jul 2022 08:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 Jul 2022 08:28 PM IST
सार

मंत्री ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि शहर के चारों कोनों में प्रवेश द्वार बनाए जाएं, प्रत्येक का नाम मंदिर के नाम पर रखा जाए, इसके अलावा 'श्रवणी मेला' को राज्य मेले का दर्जा दिया जाए। 

विज्ञापन
BJP minister ram surat rai in Bihar wants places renamed after temples
बिहार के मंत्री राम सूरत राय - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के मंत्री और भाजपा नेता राम सूरत राय ने रविवार को मुजफ्फरपुर शहर का नाम बदलकर बाबा गरीबनाथ धाम रखने का सुझाव दिया। बाबा गरीबनाथ थाम भगवान शिव के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है। 
विज्ञापन


राय ने 'श्रवणी मेला' का उद्घाटन करने के बाद अपनी यह राय व्यक्त की। श्रवणी मेला मंदिर के आसपास आयोजित होता है और एक महीने की अवधि तक बड़ी संख्या में शिव भक्तों को आकर्षित करता है।
विज्ञापन


राम ससूरत राय मुजफ्फरपुर के ही निवासी हैं और यहां औराई विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

शहर के चारों कोनों में बनाए जाएं प्रवेश द्वार : राय
मंत्री ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि शहर के चारों कोनों में प्रवेश द्वार बनाए जाएं, प्रत्येक का नाम मंदिर के नाम पर रखा जाए, इसके अलावा 'श्रवणी मेला' को राज्य मेले का दर्जा दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'सुल्तानगंज का भी बदलना चाहिए नाम'
नीतीश कुमार कैबिनेट में राजस्व और भूमि सुधार विभाग रखने वाले राय का यह भी विचार है कि सुल्तानगंज का भी नाम अजगैबीनाथ शिव मंदिर के नाम पर रखा जाना चाहिए।


गंगा के किनारे भागलपुर जिले में स्थित सुल्तानपुर वह बिंदु है जहां बिहार में कांवड़िया तीर्थयात्री 100 किमी से अधिक की पैदल यात्रा के बाद झारखंड के देवघर में बैद्यनाथ धाम में पवित्र जल चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed