'मोदी चौक' हत्याकांड मामले को लेकर बिहार बीजेपी में दो फाड़, तेजस्वी ने नीतीश कुमार से पूछे सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के दरभंगा में बीजेपी नेता के पिता की हत्या में सियासी मोड़ आ गया है। बिहार बीजेपी के नेताओं में ही मामले को लेकर मनभेद सामने आ रहे हैं। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने हत्या के पीछे जमीन विवाद को जिम्मेदार ठहराया वहीं केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने इसके पीछे कुछ और ही वजह बताई है। गिरीराज और नित्यानंद के मुताबिक पार्टी की रंजिश की वजह से इस हत्या को अंजाम दिया गया।
दोनों ही बीजेपी नेताओं ने सुशील मोदी और बिहार पुलिस के दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि एक चौक का नाम मोदी चौक रखा गया था, यह विवाद बढ़ते हुए हत्या तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि एसपी और डीएसपी मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। हम इन पुलिस अधिकारियों की शिकायत सरकार से करेंगे।
People are saying that this happened because of naming of Modi Chowk. They may had a prior land dispute. It's separate incident which happened earlier & SP, DSP are trying to cover it by linking the 2. We'll complain about police officials to govt: Nityanand Rai, Bihar BJP Pres pic.twitter.com/QXoc3oTyL0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) 17 March 2018
बीजेपी के भीतर शुरू हुई बयानबाजी पर तेजस्वी यादव ने चुटकी ली है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के साथ-साथ गृहमंत्री भी हैं। वो बताएं कि वह गिरीराज सिंह और नित्यानंद राय के पुलिस द्वारा सरकार को गुमराह करने को सही ठहराते हैं। एक तरफ सुशील मोदी सरकार का बचाव करते हैं और दूसरी तरफ बीजेपी के केंद्रीय मंत्री और अध्यक्ष सरकार पर हमला करते हैं। उन्होंने लिखा कि बीजेपी के कई नेता नीतीश सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं लेकिन बीजेपी-नीतीश के रिश्तों को लेकर खबरें क्यों नहीं आ रही हैं।
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि अररिया, दरभंगा के बाद अब भागलपुर में तनाव, नीतीश कुमार इतने असहाय, बेबस और लाचार क्यों?
हार से घबराये व बौखलाहट में कल शाम भागलपुर में दंगा करवाया गया।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) 18 March 2018
अररिया, दरभंगा के बाद अब भागलपुर।
नीतीश कुमार इतने असहाय,बेबस और लाचार क्यों है?
गृह विभाग नीतीश कुमार के पास है वो माहौल बिगाड़ने वाले ऐसे तत्वों और शक्तियों को प्रायोजित और प्रोत्साहित क्यों कर रहे है?
मृतक के परिवार से मिलने दरभंगा पहुंचे गिरीराज सिंह ने कहा कि मैं जान रहा था कि चुनाव में जहर बोया जा रहा है कि एक खास समुदाय, दल की ओर से, आज वही चुनाव परिणाम के बाद, तेजस्वी यादव और उनके परिवार के लोगों ने बयान दिया कि मोदी चौक जबसे बनवाया है तब से उनके ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Main jaan raha tha ki chunav mein zeher boya jaa raha hai ek khaas samuday, dal ki ore se. Aaj wahi chunav parinaam ke baad, Teju Yadav aur unke parivar ke logon ne bayan diya ki Modi Chowk jabse usne banaya hai tabse uske upar aafat ka pahad toot pada hai:Union Min Giriraj Singh pic.twitter.com/SxV1uENsED
— ANI (@ANI) 17 March 2018
इससे पहले दरभंगा पुलिस ने कहा था कि मामला मोदी चौक से संबंधित नहीं है, पुलिस के मुताबिक मृतक के बेटे और बीजेपी नेता कमलदेव और तेज नारायण यादव का आरोपी कमलेश यादव के साथ पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से हत्या हुई है। आपको बता दें मृतक रामचंद्र के बेटे तेज नारायण यादव पंचायत स्तर के नेता हैं। बीते दिनों कुछ लोगों ने रामचंद्र की तलवार से हत्या कर दी थी।