{"_id":"5d7639ce8ebc3e01346cb8af","slug":"bjp-leader-sanjay-paswan-asks-nitish-kumar-to-leave-bihar-cm-chair-jdu-counterattack","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की मांग, इस बार सीएम की कुर्सी हमें दें नीतीश कुमार...जदयू का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की मांग, इस बार सीएम की कुर्सी हमें दें नीतीश कुमार...जदयू का पलटवार
Mon, 09 Sep 2019 05:17 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 09 Sep 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ सीएम की उम्मीदावरी को लेकर सवाल उछाल दिया है। भाजपा नेता संजय पासवान ने कहा कि हमने 15 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री के पद के साथ नीतीश कुमार पर भरोसा किया, उन्हें भी हमें एक कार्यकाल के लिए मौका देना चाहिए।
विज्ञापन
Sanjay Paswan, Bharatiya Janata Party (BJP): We trusted Nitish Kumar with the post of Bihar Chief Minister for 15 years, he should give us the chance for one term. pic.twitter.com/uXEumd6w09
— ANI (@ANI) September 9, 2019विज्ञापन
पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम की कुर्सी काफी लंबे समय से संभाल रखी है। अब लोग नीतीश कुमार के चेहरे पर नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को देखकर वोट देते हैं, इसीलिए नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी भाजपा के लिए खाली कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा नेता के बयान पर जदयू ने पलटवार किया है। जदयू नेता निखिल मंडल ने कहा है कि सीएम पद के उम्मीदवार तो नीतीश कुमार ही रहेंगे। वही विधानसभा चुनाव में एनडीए का चेहरा होंगे। किसी के कहने से कुछ नहीं होता। नीतीश कुमार को बिहार की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है।
वहीं, जदयू नेता संजय सिंह ने कहा कि संजय पासवान जी, आपका ज्ञान सुना लेकिन आश्चर्य इस बात का हुआ कि 2015 में आपका यह ज्ञान कहां था? आपने बिल्कुल सही कहा है कि बिहार में नरेंद्र मोदी मॉडल चलेगा। बेशक चलेगा लेकिन एक बार यह तो विचार कर लीजिए कि 2015 में क्या हुआ था?