{"_id":"5df60a20-abf6-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-leader-praised-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के मंत्री बोले, नीतीश मॉडल गुजरात से बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के मंत्री बोले, नीतीश मॉडल गुजरात से बेहतर
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Apr 2013 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की नीतीश सरकार में भाजपा मंत्री सुनील कुमार पिंटू ने मोदी की आलोचना करते हुए नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
सुनील कुमार पिंटू ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में नीतीश मॉडल को गुजरात मॉडल से बेहतर बताया और कहा कि नीतीश की नीतियों से पिछड़े बिहार राज्य का बहुत फायदा हुआ है।
सीतामढ़ी से विधायक पिंटू ने नीतीश और मोदी की तुलना करते हुए कहा कि मोदी के 2002 में मुख्यमंत्री बनने से पहले गुजरात काफी विकसित राज्य था और नीतीश कुमार ने बेहद खराब स्थिति में बिहार की सत्ता संभाली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस आधार पर नीतीश मॉडल को गुजरात मॉडल से बेहतर कहा जा सकता है।
पर्यटन मंत्री पिंटू ने कहा कि अगर किसी के पास पहले से एक हजार रुपये हैं और उसने 800 रुपये और जोड़ लिए तो उसके पास कुल राशि 1800 रुपए हो जाएगी।
पिंटू ने कहा कि लेकिन इससे बेहतर तो वह है जिसने कुछ भी न होने पर कठिन परिश्रम से थोड़ा बहुत जोड़ लिया हो।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बिहार के विकास के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। नीतीश के विकास कार्य की देश ही नहीं विदेश में भी तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
पिंटू भाजपा-जदयू गठबंधन टूटने की आशंका में अपनी सीट बचाने के लिए नीतीश की तारीफ कर रहे हैं, पत्रकारों के इस प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है, मैं शुरू से भाजपा में था और अंत तक रहूंगा।