फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bjp leadar Sushil Kumar Modi Comment samajwadi party feud

'समाजवादी पार्टी में तख्तापलट से लालू भी बेटों से डरे'

Wed, 04 Jan 2017 10:55 AM IST
एजेंसी / पटना
एजेंसी / पटना Updated Wed, 04 Jan 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
bjp leadar Sushil Kumar Modi Comment samajwadi party feud
फाइल फोटो - फोटो : social media

 वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू प्रसाद को निशाने पर लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में अखिलेश ने मुलायम के साथ जो किया उससे राजद सुप्रीमो भी अपने बेटों से डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अपने पिता की छाया से मुक्त होना चाहते हैं तो बेटों को राजद का नेतृत्व लालू से अपने हाथों में ले लेना चाहिए।

विज्ञापन


भाजपा नेता ने अपने निवास पर जनता दरबार के बाद कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि लालू अपने बेटों उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव द्वारा तख्तापलट की आशंका से डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सपा में मुलायम और अखिलेश के बीच नेतृत्व के झगड़े में कूदकर लालू ने अपनी उंगलियां जला लीं। विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में मचे घमासान को तो लालू शांत नहीं करवा पाए, उल्टे उन्होंने खुद के लिए सरदर्द और ले लिया, क्योंकि उनके मंत्री बेटे उनके खिलाफ कहीं बगावत न कर दें।
विज्ञापन


सुशील मोदी ने लालू प्रसाद के बेटों को यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश की ओर इशारा करते हुए प्रोत्साहित किया कि दोनों यदि चारा घोटाले में सजायाफ्ता और दागी छवि वाले अपने पिता की छाया से मुक्त होना चाहते हैं तो राजद का नेतृत्व उनसे झटक लें। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो के बच्चे अपने पिता की छाया से मुक्त होने के लिए पार्टी का नेतृत्व अपने हाथ में ले लें अन्यथा पूरी जिंदगी बांसुरी बजाते रहेंगे। मोदी ने लालू के बेटे तेज प्रताप के हाल ही में बांसुरी बजाते फोटो के संदर्भ में यह बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed