{"_id":"5dd232be8ebc3e54a133fa9f","slug":"bill-gates-meeting-with-nitish-kumar-praises-bihar-govt-for-efforts-to-fight-poverty","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश से मिले बिल गेट्स, बिहार सरकार की तारीफ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश से मिले बिल गेट्स, बिहार सरकार की तारीफ की
Mon, 18 Nov 2019 11:27 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
बिल गेट्स ने नीतीश से मुलाकात की
- फोटो : Nitish Kumar twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह अध्यक्ष और ट्रस्टी बिल गेट्स ने रविवार को मुलाकात की और कहा कि बिहार के मुकाबले बहुत ही कम जगहें ऐसी हैं जिन्होंने गरीबी और बीमारी के खिलाफ अधिक प्रगति की है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की मौजूदगी में बिल गेट्स से मुलाकात के दौरान नीतीश ने कहा कि हम, लोक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, सामुदायिक स्तर पर जन-व्यवहार परिवर्तन, स्वास्थ्य, पोषण एवं कृषि जैसे क्षेत्रों में अभिनव प्रयास को बढ़ाने में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सहभागिता से बहुत खुश हैं। बिहार स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास जैसे विभागों में स्थायी प्रणालियों को और मजबूत करने के लिए गेट्स फाउंडेशन के साथ साझेदारी जारी रखने को इच्छुक है।
विज्ञापन
बिल गेट्स ने कहा कि पिछले 20 वर्ष में बहुत ही कम जगहों ने बिहार की तुलना में गरीबी और बीमारी के खिलाफ अधिक प्रगति की है। बिहार में आज जन्म लेने वाले एक शिशु में अपने 5वें जन्मदिन तक पहुंचने की संभावना, दो दशक पहले जन्मी उनकी मां की तुलना में दो गुना से अधिक है। उन्होंने कहा कि अब हमें यह सुनिश्चित करना है कि सभी बच्चे स्वस्थ होकर अच्छी शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम हों और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमारा फाउंडेशन राज्य सरकार के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
मुलाकात के दौरान बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र में संरचनात्मक सुधारों को आगे भी प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
Bihar: Microsoft Corporation co-founder and co-chair & trustee of the Bill and Melinda Gates Foundation, Bill Gates met Chief Minister Nitish Kumar yesterday in Patna and discussed the state's health and education agendas. pic.twitter.com/mc9rQz9ksA
— ANI (@ANI) November 18, 2019