{"_id":"642d838b3f98fa8fa00f357b","slug":"bike-riding-miscreants-shot-teacher-s-husband-while-returning-home-in-supaul-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सुपौल में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, पत्नी को विद्यालय छोड़ कर लौट रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सुपौल में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, पत्नी को विद्यालय छोड़ कर लौट रहा था घर
Wed, 05 Apr 2023 07:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 05 Apr 2023 07:49 PM IST
सार
सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र में गम्हारिया धत्ता टोला के पास पत्नी को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे एक शख्स को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
इलाज के दौरान पीड़ित व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सुपौल जिले में बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका के पति को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वह स्कूटी से अपनी पत्नी को विद्यालय छोड़कर घर लौट रहा था। यह घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत के गम्हारिया धत्ता टोला के पास की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिमराही निवासी धीरज कुमार की पत्नी उत्कर्मित मध्य विद्यालय गम्हारिया में शिक्षिका हैं। बुधवार को धीरज स्कूटी से अपनी पत्नी को विद्यालय छोड़कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान धत्ता टोला के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उसपर गोली चला दी। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल शख्स को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि गोली मारने की सूचना मिली थी। अस्पताल पहुंच कर घायल की स्थिति की जानकारी ली है। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।