{"_id":"63fd80e5ff20eec84507f547","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-in-begusarai-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Tue, 28 Feb 2023 09:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 28 Feb 2023 09:50 AM IST
सार
बेगूसराय में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
बछवाड़ा थाना क्षेत्र
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के आलमपुर गांव के समीप एनएच 28 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के असीमचक निवासी करीब 41 वर्षीय सुशील कुमार सिंह के रूप में की गई है। वहीं, घायल की पहचान असीमचक गांव पंकज कुमार के रूप की गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार होकर दलसिंहसराय की तरफ से तेघड़ा की तरफ जा रहे थे। वहीं तेघड़ा की ओर से दलसिंहसराय की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने गोविंदपुर तीन पंचायत स्थित सूरो आलमपुर गांव के समीप एनएच 28 पहुंचते ही मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिल सवार एनएच 28 के किनारे जा गिरे। ग्रामीणों ने दोनों बाइक चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने बछवाड़ा थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। उक्त दोनों व्यक्ति दलसिंह सराय से अपनी बाइक से बरौनी बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे।