{"_id":"641545ac23eea96033062ccb","slug":"bihar-youtuber-manish-kashyap-surrenders-accused-of-making-fake-video-viral-in-tamil-nadu-dispute-2023-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar : तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले का फर्जी वीडियो बना वायरल करने वाले यूट्यूबर ने कुर्की देख किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले का फर्जी वीडियो बना वायरल करने वाले यूट्यूबर ने कुर्की देख किया सरेंडर
Sat, 18 Mar 2023 10:31 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 18 Mar 2023 10:31 AM IST
सार
तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले का फर्जी वीडियो बना वायरल करने वाले यूट्यूबर ने कुर्की देख किया शनिवार की सुबह बेतिया जिले के जगदीशपुर थाने में सरेंडर कर दिया। उक्त बात की जानकारी आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नय्यर हसनैन खान ने दी है।
विज्ञापन
तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले का फर्जी वीडियो बना वायरल करने वाले यूट्यूबर के घर कुर्की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले का फर्जी वीडियो बना वायरल करने वाले यूट्यूबर ने कुर्की देख किया शनिवार की सुबह बेतिया जिले के जगदीशपुर थाने में सरेंडर कर दिया। उक्त बात की जानकारी आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नय्यर हसनैन खान ने दी है। इधर, बेतिया एसपी एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि आर्थिक अपराध इकाई द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। साथ ही बेतिया में भी एक केस पेंडिंग था। शुक्रवार को इस मामले कुर्की निकाली गई थी। आज सुबह कुर्की की जा रही थी। इसी दौरान जगदीश थाने में मनीष कश्यप द्वारा सरेंडर किया गया। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मनीष पर पहले से थे 7 मामले दर्ज
मनीष कश्यप की गिरफ्तारी को लेकर EOU की टीम लगातार दबिश बनाते हुए उसे खोज रही थीं। इस संबंध में EOU के एसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस की दबिश और कुर्की शुरू होते ही मनीष ने सरे़डर कर दिया। उन्होंने बताया कि मनीष के खिलाफ EOU ने टीम मामले दर्ज किए थे जबकि उसपर पूर्व से सात मामले दर्ज हैं। इधर, मनीष कश्यप द्वारा सरेंडर करने पर सैकड़ों लोग थाने के जुट गए। आक्रोशित लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि मनीष कश्यप निर्दोष है। सरकार उसे फंसा रही है।

यूट्यूबर के समर्थन में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
मनीष कश्यप समेत 4 पर हुआ था नामजद FIR
आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, बिहारियों के साथ हुए हिंसा मामलों में कुल 30 वीडियो पोस्ट किए गए थे। इस वीडियो को पोस्ट करने के मामले में 4 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जांच के दौरान पाया गया 8 मार्च 2023 को मनीष कश्यप बी.एन.आर न्यूज हनी नामक यूट्यूब चैनल का एक वीडियो ट्वीट किया गया था। इसमें पट्टी बंधे 2 लोगों को दिखाया जा रहा है। उस ट्वीट में टैग वीडियो देखने से संदिग्ध लग रहा था। इसकी जांच करवाई गई और वीडियो अपलोड करने वाले शख्स राकेश कुमार को पूछताछ के लिए लाया गया। उसने स्वीकार किया कि 6 मार्च को अपलोडेड वीडियो को दो अन्य लोगों के सहयोग से बनाया गया था। राकेश ने बताया कि यह वीडियो जक्कनपुर के बंगाली कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में शूट किया गया था। पुलिस द्वारा किए जा रहे अनुसंधान को गलत दिशा में मोड़ा जा सके राकेश रंजन के मकान मालिक द्वारा भी इस संबंध में पुष्टि की है। इसके बाद इस मामले में राकेश रंजन कुमार, मनीष कश्यप और उसके दो साथियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था।