फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Young man was murdered in Patna, criminals killed him by cutting vein of his leg; Police investigation

Bihar News: पटना में एक युवक की हत्या, अपराधियों ने पैर की नस काटकर मार डाला; छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 28 Oct 2024 03:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 28 Oct 2024 03:51 PM IST
सार

Patna News: आर्य नगर कॉलोनी में अपराधियों ने युवक के पैर की नस काट दी और फरार हो गए। युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। परिजनों ने आननफानन में अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Bihar: Young man was murdered in Patna, criminals killed him by cutting vein of his leg; Police investigation
पटना में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के खगौल में शुक्रवार रात अपराधियों ने एक युवक की पैर का नस काटकर निर्मम हत्या कर डाली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दी है और मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। घटना की पुष्टि करते हुए खगौल थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार की देर रात खगौल थाना क्षेत्र के आर्य नगर कॉलोनी में अपराधियों ने युवक के पैर की नस काटकर उसके घर के नजदीक छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


अधिक खून बह जाने से मौत
परिवार के लोगों ने आननफानन में इलाज के लिए युवक को पटना के एम्स में भर्ती कराया। अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खगौल थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृत व्यक्ति की पहचान विजय कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है जो खगौल के आर्य नगर का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम के माध्यम से छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बोले- हत्या का मामला प्रतीत हो रहा
आसपास के लोगों का कहना है कि युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। खगौल थानेदार इस मामले को हत्या का मामला बता रहे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से भी इस मामले में विस्तार से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed