{"_id":"658325fb5d83b1d6a700ded7","slug":"bihar-young-man-s-tongue-cut-in-vaishali-assault-during-hearing-of-woman-s-harassment-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : ऐसी पंचायत कि जुबान ही काट ली; महिला प्रताड़ना की सुनवाई के दौरान मारपीट, वैशाली में युवक की जीभ काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : ऐसी पंचायत कि जुबान ही काट ली; महिला प्रताड़ना की सुनवाई के दौरान मारपीट, वैशाली में युवक की जीभ काटी
Thu, 21 Dec 2023 07:57 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 21 Dec 2023 07:57 AM IST
सार
Vaishali News : बिहार में पंचायत के दौरान लड़की के बहनोई की पहले जमकर पिटाई की और फिर जमीन पर पटककर जीभ काट दी। पीड़ित अब अपने साली और खुद के साथ हुए अन्याय के लिए न्याय की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली में साली के लिए पंचायत करने गये बहनोई को साली के ससुराल वालों ने जमकर पिटाई की और फिर उसकी जीभ काट ली। घटना चांदपुरा ओपी क्षेत्र के चैनपुर नन्हकार गाँव की है। पीड़ित बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिष्णुपुर राजखंड निवासी विनोद राय हैं। पीड़ित विनोद राय ने इस मामले में चार लोगों को नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
प्रताड़ना से तंग होकर लड़की मायके आ गई
बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिष्णुपुर राजखंड निवासी विनोद राय ने मामला दर्ज कराया, जिसमें कहा गया है कि उसकी शाली राधा देवी की शादी चांदपुरा ओपी क्षेत्र के जहांगीरपुर निवासी महेश राय के पुत्र रवि राज कुमार के साथ हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद रवि राज कुमार की गंभीर बीमारी से मौत हो गई। तब तक राधा एक बच्ची की मां हो चुकी थी। रवि राज कुमार की मौत के बाद राधा देवी के ससुराल वाले उसे अक्सर तंग - तबाह करने लगे। तब राधा देवी को परिजनों ने मायके बुला लिया।
विज्ञापन
पंचायत के दौरान हुआ विवाद
परिजनों का कहना है कि विनोद राय अपने परिवार और कुछ शुभचिंतको के साथ चैनपुर नन्हकार निवासी अशोक राय के घर पर पंचायत करने गये। इनका कहना था कि राधा और उसकी बेटी के भविष्य के लिए उसकी सम्पत्ति में हिस्सा दिया जाय लेकिन इस बात पर राधा के ससुराल पक्ष के लोग सहमत नहीं थे।
विज्ञापन
पंचायत के दौरान महेश राय, दिनेश राय और प्रवीण कुमार हंगामा करते हुए विनोद राय के साथ गली गलौज करने लगे। जब विनोद राय ने गाली का विरोध किया तब महेश राय, दिनेश राय और प्रवीण कुमार तीनों मिलकर विनोद राय की जमकर पिटाई की और फिर जमीन पर पटककर विनोद राय की जीभ काट दी। जीभ कटते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में स्थानीय लोगों ने घायल विनोद राय को बिदुपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने कहा गंभीर मामला नहीं
घटना के संबंध में महनार ASP प्रत्यूष कुमार का कहना है कि ऐसा कोई गंभीर मामला नहीं है। पारिवारिक विवाद में पंचायती हो रहा था। इसी दौरान मारपीट हो गई। जीभ पर जख्म है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।