फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar women to get Rs 1 lakh incentive after clearing UPSC, BPSC prelims exams

बिहार: यूपीएससी, बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर सामान्य श्रेणी की महिलाओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये 

Sat, 13 Nov 2021 10:23 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: Amit Mandal Updated Sat, 13 Nov 2021 10:23 PM IST
सार

प्रोत्साहन राशि उन महिला उम्मीदवारों को प्रदान की जाएगी जिन्हें पूर्व में सिविल सेवा प्रोत्साहन योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता या अनुदान नहीं मिला है।

विज्ञापन
Bihar women to get Rs 1 lakh incentive after clearing UPSC, BPSC prelims exams
परीक्षा - फोटो : social media

विस्तार

बिहार सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि केंद्रीय और राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं की सामान्य श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद प्रोत्साहन के रूप में एक लाख रुपये की एकमुश्त राशि मिलेगी। एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार का महिला एवं बाल विकास निगम (डब्ल्यूसीडीसी) उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी के लिए राशि मुहैया कराएगा।
विज्ञापन


महिलाओं के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए योजना
सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग और बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में बिहार की महिलाओं के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना शुरू की है। डब्ल्यूसीडीसी की प्रबंध निदेशक हरजोत कौर बम्हारा ने संवाददाताओं से कहा कि 2021 में आयोजित यूपीएससी या बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाली महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रोत्साहन राशि उन महिला उम्मीदवारों को प्रदान की जाएगी जिन्हें पूर्व में सिविल सेवा प्रोत्साहन योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता या अनुदान नहीं मिला है। इससे पहले, केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को प्रोत्साहन दिया जाता था। अब, राज्य सरकार ने इस योजना को राज्य की बाकी महिला उम्मीदवारों के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह राशि (1 लाख रुपये) एकमुश्त होगी ताकि उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की तैयारी में परेशानी का सामना न करना पड़े। बम्हारा ने कहा कि सरकार सीधे उम्मीदवार के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed