फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar woman gave birth to four children in seven months in Motihari

आश्चर्य: महिला ने एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म, सात महीने में ही हुआ स्वस्थ्य प्रसव

Tue, 08 Feb 2022 07:37 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Feb 2022 07:37 AM IST
सार

चार बच्चों में तीन लड़के व एक लड़की है। महिला को सोमवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि हैरानी की बात है कि सात महीने में जन्मे बच्चे पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। 

विज्ञापन
Bihar woman gave birth to four children in seven months in Motihari
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक निजी अस्पताल में महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। सभी स्वस्थ्य भी हैं। हैरानी की बात यह है कि महिला का प्रसव सात महीने के ही अंदर हो गया। इस बात को लेकर डॉक्टर्स भी आश्चर्यचकित हैं। महिला के चार बच्चों में तीन लड़के व एक लड़की है। इस बात की चर्चा पूरे जिले भर में हो रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम ऊषा देवी है। वह तुरकौलिया प्रखंड के चंदन कुमार सिंह की पत्नी है। महिला मोतिहारी के एक निजी अस्पताल से ही अपना इलाज करा रही थी। सोमवार शाम करीब चार बजे प्रसव पीड़ा होने पर महिला को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब उसका ऑपरेशन किया गया तो महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों का कहना है कि सिर्फ एक बच्चें का वजन सामान्य से 600 ग्राम कम निकला, जिसे दूसरे अस्पताल भेज दिया गया है। बाकी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed