फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Woman dies in Begusarai, family says in-laws have murdered

Bihar : बेगूसराय में महिला की फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों ने कहा हत्या हुई है

Sat, 27 May 2023 01:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 27 May 2023 01:22 PM IST
सार

बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना के मोहन एघू संत नगर वार्ड 41 की है। मृतका नयागांव थाना क्षेत्र के बलह्पुर निवासी अमन कुमार की पत्नी नेहा कुमारी है। मृतका के भाई का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है।

विज्ञापन
Bihar: Woman dies in Begusarai, family says in-laws have murdered
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना के मोहन एघू संत नगर वार्ड 41 की है। मृतका नयागांव थाना क्षेत्र के बलह्पुर निवासी अमन कुमार की पत्नी नेहा कुमारी (24) है। मृतका के भाई का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है।

विज्ञापन


पति करता था मारपीट
मृतका की मां उमा देवी का आरोप है कि नेहा के पति अमन के द्वारा हमेशा मारपीट की जाती थी। हत्या से पहले भी नेहा की पिटाई की गई और फिर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद घर के सभी लोग फरार हैं। उमा देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नेहा का पति शराब का कारोबार करता था। इसके साथ ही अन्य लड़कियों से भी उसके संबंध थे। अमन को सही रास्ते पर लाने के लिए नेहा हमेशा उसके गलत कार्यों का विरोध करती थी। उसी विरोध के कारण अमन नेहा को पीटता भी था।
विज्ञापन


कांस्टेबल ननद और उसके पति पर भी लगाया आरोप
मृतका की मां उमा देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमन की बहन पुलिस विभाग में है जिसने मेरी बेटी का जीना मुहाल कर दिया है। उमा देवी ने ननद और उसके पति अमित पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार महिला थाना में भी लगाईं थी गुहार
उमा देवी का कहना है कि नेहा पर हो रहे अत्याचार की शिकायत महिला थाना में कई बार की गई। कई बार महिला थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगे लेकिन महिला थानाध्यक्ष ने आरोपी पति पर कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजतन आज नेहा की हत्या कर दी।

भाई ने कहा कल होता रहा रिंग नहीं उठाया कॉल 
 
मृतका के भाई का कहना है कि मेरी बहन की हत्या कर उसे पंखे से लटका दिया है। इनका कहना है कि कल रात करीब 9 बजे मैंने अपनी बहन को फोन किया था लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। फिर मैंने पास में रहने वाले लोगों को फोन कर के पूछा तो कहा गया कि कोई बात नहीं है। आज सुबह सूचना मिली तब हमलोग यहाँ आये तो कमरा अंदर से बंद था। फिर मैंने पुलिस को सूचना दिया।


पुलिस ने तोडा दरवाजा
घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंच कर घर का दरवाजा तोड़ा और मृत महिला को पंखे से उतार कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed