{"_id":"63f89997eea1acba420e1237","slug":"bihar-woman-died-in-bike-collision-in-bihar-jamui-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमुई में रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमुई में रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मुआवजे की मांग
Fri, 24 Feb 2023 04:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 24 Feb 2023 04:34 PM IST
सार
बिहार के जमुई जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई जिले में बरहट थाना क्षेत्र के लकरा गांव के पास सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक महिला की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के लकरा गांव निवासी सनोज मांझी की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है। घटना को लेकर मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि अनिता देवी लकरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर किसी काम को लेकर सड़क पार कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दिया और मौके से युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग किया कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। अन्यथा शव को सड़क पर रखकर विरोध जताया जाएगा। इधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन