फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Woman Died in bike collision in Bihar Jamui

Bihar: जमुई में रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मुआवजे की मांग

Fri, 24 Feb 2023 04:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 24 Feb 2023 04:34 PM IST
सार

बिहार के जमुई जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar Woman Died in bike collision in Bihar Jamui
बाइक की टक्कर से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले में बरहट थाना क्षेत्र के लकरा गांव के पास सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के लकरा गांव निवासी सनोज मांझी की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है। घटना को लेकर मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि अनिता देवी लकरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर किसी काम को लेकर सड़क पार कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दिया और मौके से युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग किया कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। अन्यथा शव को सड़क पर रखकर विरोध जताया जाएगा। इधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed