फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Woman body found by the roadside in Gopalganj dowry death suspected news in hindi

Bihar: गोपालगंज में सड़क किनारे महिला का मिला शव, दहेज हत्या की आशंका; पति समेत दो हिरासत में

Thu, 25 Dec 2025 05:47 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 25 Dec 2025 05:47 PM IST
सार

Bihar: गोपालगंज के विनोद मटिहिनिया गांव में 28 वर्षीय अंशु देवी का सड़क किनारे शव मिला। चेहरे और गले पर चोटें थीं। मामले को देखते हुए पुलिस ने पति और एक अन्य महिला हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Bihar: Woman body found by the roadside in Gopalganj dowry death suspected news in hindi
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विनोद मटिहिनिया गांव में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव से लगभग 300 मीटर दूर सड़क किनारे एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान गांव निवासी अमित चौबे की 28 वर्षीय पत्नी अंशु देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मृतका के चेहरे, सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया है। मामले में मृतका के पति अमित चौबे और एक अन्य महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: कैमूर पुलिस का बड़ा एक्शन, टॉप-10 का चौथा कुख्यात अपराधी गिरफ्तार; गला रेतकर हत्या मामले में था फरार

मृतका के पिता कौशल किशोर तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर की गई। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक थाने में इस संबंध में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था।

थानाध्यक्ष मुकेंद्र कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed