फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Woman Allegedly Murdered for Dowry; In-Laws Abscond After Disposing of Body

Bihar: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, शव गायब कर फरार हुआ ससुराल पक्ष; छपरा में सनसनी

Sun, 10 May 2026 07:42 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sabahat Husain Updated Sun, 10 May 2026 07:42 PM IST
सार

सारण के खैरा थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता विभा देवी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगा है। घटना के बाद ससुराल पक्ष फरार है। पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है और शव की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Bihar: Woman Allegedly Murdered for Dowry; In-Laws Abscond After Disposing of Body
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के बाड़ी धोबवल गांव में दहेज उत्पीड़न से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाहिता की हत्या कर उसके शव को गायब कर दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन

मृतका की पहचान बुधन राय की 27 वर्षीय पत्नी विभा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

इसी दौरान गांव के समीप एक खेत में लगी भांग के बीच मृतका की सास छिपी हुई मिली, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस शव की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  घर में घुसकर मारपीट के आरोपों के बाद बीजेपी विधायक पर केस हुआ दर्ज, तेजस्वी यादव ने भी साधा निशाना

मृतका के पिता, गड़खा थाना क्षेत्र के पहिया गांव निवासी सुखल राय ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने कहा कि ससुराल वाले अक्सर मारपीट करते थे और पिछले कुछ दिनों से बेटी से बातचीत भी नहीं हो पा रही थी। परिजनों का आरोप है कि विभा देवी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को गायब कर दिया गया। विभा देवी की एक वर्ष की मासूम बेटी है, जो अब मां के साये से वंचित हो गई है।

घटना के बाद ग्रामीणों में दहेज प्रथा को लेकर भारी आक्रोश है। वहीं खैरा थाना अध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed