{"_id":"606f0ff68ebc3ecbac06719b","slug":"bihar-wedding-ceremony-dancer-was-injured-after-getting-shot-in-joy-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Ara News: शादी कार्यक्रम में मंच पर नाच रही थी डांसर, हर्ष फायरिंग में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Ara News: शादी कार्यक्रम में मंच पर नाच रही थी डांसर, हर्ष फायरिंग में लगी गोली
Thu, 08 Apr 2021 07:45 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 08 Apr 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
बिहार के भोजपुर जिले के एक गांव में विवाह कार्यक्रम के दौरान आयोजित किए गए नाच कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली का शिकार मंच पर नाच रही डांसर बन गई। जानकारी के अनुसार डांसर की दाहिनी बांह में गोली लगी है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के दावां गांव की है।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद जख्मी डांसर को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल डांसर छत्तीसगढ़ के चिचोला गांव की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल उसे आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात भेजपुर जिले के दांवा गांव के रहने वाले मोहम्मद ए रहमान की बेटी की शादी थी। इस दौरान नाच का आयोजन भी किया गया था। इसी दौरान किसी ने गोली चला दी जो नाच रही डांसर को जा लगी। डांसर की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन