Bihar Weather: बिहार के 20 जिलों में यलो अलर्ट, पटना में लगातार हो रही है बारिश; 15 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?
Monsoon Update मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने तथा बिजली चमकने के समय खुले स्थानों और खेतों में जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही किसानों और आम नागरिकों से मौसम सामान्य होने तक आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। पटना समेत कई जिलों में शुक्रवार देर रात से ही बारिश हो रही है। शनिवार सुबह पटना समेत कई जिलों में मध्यम दर्जे की लगातार बारिश हो रही है। रात से हो रही बारिश के कारण कई जिलों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पिछले 24 घंटे की बारिश में पटनावासियों को गर्मी से राहत जरूर दिला दी है। कई घरों में बीती रात और आज सुबह एसी नहीं चले। कई घरों में पंखे की भी जरूरत महसूस नहीं हो रही है। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को बिहार के 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग के अनुसार अरवल, बेगूसराय, भागलपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, सहरसा, समस्तीपुर, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जिलों के कुछ हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश, गरज-चमक, वज्रपात तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 15 जुलाई तक पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं।
पटना में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में 11 से 15 जुलाई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 11 जुलाई को आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ दिनभर लगातार बारिश होने की संभावना है। वहीं 12 से 15 जुलाई के बीच आंशिक से सामान्य बादल छाए रहेंगे तथा एक या दो दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक पटना में मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी।
Bihar : मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा! चार योजनाओं में मिलीं गंभीर अनियमितताएं; अधिकारियों पर लगा जुर्माना
पिछले 24 घंटे में कहां-कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के मध्य और पूर्वी जिलों के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई, जबकि शेष अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस अवधि में पूर्णिया राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अरवल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। पटना में अधिकतम 43 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। सर्वाधिक वर्षा बिक्रम (99.6 मिमी) में दर्ज की गई, जबकि नवकोठी (94.0 मिमी), खगड़िया (90.6 मिमी), पुनपुन (88.8 मिमी), चौथम (88.2 मिमी), नारायणपुर (87.4 मिमी), समेली (87.0 मिमी), मानसी (86.8 मिमी), दुल्हिन बाजार (86.6 मिमी), बौंसी (86.6 मिमी) और मोकामा (85.4 मिमी) सहित कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, जबकि मानसूनी गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं।