फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Report: East wind gave relief from the heat; Rain in Purnia, heat wave in Buxar, Sasaram

Bihar Weather Report : बदला मौसम का मिजाज, पुरवा हवा ने गर्मी से दी राहत; सीमांचल समेत कई इलाकों में बारिश

Mon, 19 Jun 2023 08:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 19 Jun 2023 08:15 AM IST
सार

मौसम विभाग की मानें तो पुरवा हवा का प्रभाव होने से वातावरण में नमी का संचार हो रहा है। इस कारण बादल बनने लगे हैं। इन मौसमी प्रभावों को देखते हुए सोमवार यानी 19 जून को 27 जिलों में मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
Bihar Weather Report: East wind gave relief from the heat; Rain in Purnia, heat wave in Buxar, Sasaram
मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मौसम का मिजाज कुछ हद तक बदला है। रविवार दोपहर को पटना समेत कई इलाकों में हुई हल्की बारिश से गर्मी से राहत दी। रात में ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया। पटना, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, वैशाली, नालंदा, सारण, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज समेत कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई। वहीं पूर्णिया, किशनगंज के कई इलाकों में सोमवार सुबह भी बारिश हुई। कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हैं।

विज्ञापन


 27 जिलों में मेघ गर्जन की चेतावनी जारी
मौसम विभाग की मानें तो पुरवा हवा का प्रभाव होने से वातावरण में नमी का संचार हो रहा है। इस कारण बादल बनने लगे हैं। इन मौसमी प्रभावों को देखते हुए सोमवार यानी 19 जून को 27 जिलों में मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की गई है। पटना, गया, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज समेत कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। वहीं सासाराम, भभुआ और बक्सर समेत कई इलाकों में हीट वेव का असर दिखेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो बिपरजॉय तूफान का असर लगभग समाप्त हो गया है। अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में आगे बढ़ेगा। इससे राज्य के सभी हिस्से में मध्य दर्जे की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


लू से मरने वालों की संंख्या में 50 पार
इधर बिहार में भीषण गर्मी से बीमार होने वालों के साथ मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पटना, भोजपुर, औरंगाबाद, बक्सर और नवादा में दर्जन भर लोगों की मौत हो गई। राज्य में लू से मरने वालों की संख्या 50 के पार हो गई है। सीवान में पीटीसी दारोगा की मौत की सूचना मिल रही है। आशंका है कि लू लगने से उनकी मौत हो गई हो। मरने वाले की पहचान कलामुद्दीन खान के रूप में हुई। वह हुसैनगंज थाना में तैनात थे। वहीं भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी में तैनात एक सैंप जवान सहित 15 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो गई है। यहां पर पिछले दो दिनों में दो दर्जन लोगों की मौत हो गई। इधर नवादा सदर अस्पताल में कृष्णादेव सिंह व दुनिया देवी की मृत्यु हो गई। नवादा के वारिसलीगंज थाने में पदस्थापित SI मो. अब्बास की मौत का कारण भी लू बताया जा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed