फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Red alert of extreme heat in these seven districts including Patna, Buxar; temperature

Bihar Weather Today : तीन जिलों में पानी, बाकी जगह बरसेगी आग; जानें, आज का मौसम कहां-कैसा रहेगा

Thu, 13 Jun 2024 08:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 13 Jun 2024 08:45 AM IST
सार

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में सिर्फ किशनगंज जिला के कई जगहों पर गरज के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई, जबकि प्रदेश का बाकी भाग शुष्क बना रहा।

विज्ञापन
Bihar Weather: Red alert of extreme heat in these seven districts including Patna, Buxar;  temperature
कई शहरों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और तापमान 50 डिग्री के पार भी पहुंच गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने आज पटना, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास और अरवल जिला में लू (भीष्म उष्ण लहर) को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं बांका, समस्तीपुर, जमुई,गया, सारण, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, सिवान, वैशाली जिला के एक दो स्थानों पर लू (उष्ण लहर) को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


औरंगाबाद सबसे गर्म जिला रहा

मौसम विभाग ने बिहार के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य एवं दक्षिण पूर्व भागों के एक दो स्थानों पर गर्म दिन रहने की बात कही है। वहीं राज्य के सुपौल, अररिया पूर्णिया जिला के कुछ भागों में अगले कुछ घंटे के दौरान हल्की से मध्यम गति की बारिश के आसार जताए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान औरंगाबाद में 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान देहरी में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

विज्ञापन


पटना में 42.2 डिग्री तक गया पारा

बिहार के जिन जिलों में 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किए गए, उनमें पटना 42.2 डिग्री, गया 44.0, भागलपुर 40.1, छपरा 42.8, डेहरी 44.8, शेखपुरा 44.8, गोपालगंज 43.0, जमुई 42.7, बक्सर 44.1, भोजपुर 44.7, वैशाली 43.5, औरंगाबाद 44.9, बांका 42.8, नवादा 43.4, राजगीर 43.4, जीरादेई 43.5, अरवल 44.7, बिक्रमगंज 43.6 एवं मुंगेर 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए गए। वहीं 40 डिग्री से कम जिला के तापमान जहां दर्ज किए गए उस जिला का नाम इस प्रकार है। पूर्णिया 36.0, वाल्मीकि नगर 39.4, मुजफ्फरपुर 37.4 ,दरभंगा 38.2, सुपौल 36.6, किशनगंज 33.0, फारबिसगंज 37.2, मधुबनी 39.2, बेगूसराय 38.9, कटिहार 35.4, अररिया 35 7 डिग्री और पूसा 38.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


किशनगंज में बारिश, बाकी जगह सूखा

विगत 24 घंटे के दौरान जल मौसम इकाई पटना के अनुसार बिहार में सिर्फ किशनगंज जिला के कई जगहों पर गरज के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई, जबकि प्रदेश का बाकी भाग शुष्क बना रहा। प्रदेश के कई जगहों पर भीषण उष्ण लहर और उष्ण लहर का प्रकोप बना रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान प्रदेश के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग में रहा। बिहार के गया में कुछ समय के लिए तेज हवा जिनकी औसत गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम का पूर्वानुमान कुछ इस प्रकार है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बिहार के उत्तर पूर्वी भाग में हल्के स्तर की बरसात 24 घंटे के दौरान हो सकती है। बिहार के दक्षिण पश्चिम भाग में दो दिनो तक दिन में भीषण उष्ण लहर का प्रकोप रह सकता है। 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जगहों पर उष्ण लहर का प्रकोप हो सकता है। तापमान में थोड़ी गिरावट दो दिनों के बाद हो सकती है। दो दिनों के बाद बिहार के उत्तरी भाग में गरज के साथ मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। बिहार में मानसून अब तक प्रवेश नहीं किया है। नसून आने की सामान्य तिथि बिहार में 10 जून के आसपास होती है। उम्मीद है बहुत जल्द मानसून आने का इंतजार अब बिहार में खत्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed