फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Rain alert in Kishanganj, severe heat in many districts including Patna, Rohtas, Gaya

Bihar Weather: भीषण गर्मी के बीच केवल एक जिले में बारिश का अलर्ट, पटना, गया समेत कई जगह पारा 40 डिग्री के पार

Wed, 11 Jun 2025 03:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 11 Jun 2025 03:54 PM IST
सार

भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। भीषण गर्मी-लू से बचे रहने के लिए सभी लोगों को सावधानी बरतते रहना चाहिए। बच्चों-बुजुर्गों के लिए बढ़ता तापमान और भी समस्याकारक हो सकता है।

विज्ञापन
Bihar Weather: Rain alert in Kishanganj, severe heat in many districts including Patna, Rohtas, Gaya
गर्मी से बचने को सिर पर कपड़ा रखे युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना, गया, रोहतास, बक्सर, भागलपुर, पूर्णिया समेत कई जिलों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। इन जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। लोग बारिश के आस में हैं। लेकिन, आज केवल एक जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, किशनगंज में अगले तीन घंटे में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात के आसार हैं। 
विज्ञापन


वहीं पूरे बिहार में 14 जून से 17 जून के बीच बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज के एक या दो स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 14 जून से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन


जानिए, कहां कितनी गर्मी पड़ी
पिछले 24 घंटे में रोहतास  सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोपालगंज में 40.9, बक्सर में 40 डिग्री सेल्सियस वहीं औरंगाबाद में 41 डिग्री सेल्सियस, भोजपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस, सारण में 40.9 और गया 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना में भी अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने दी लालू को जन्मदिन की बधाई, जानिए किसने क्या-क्या बातें कहीं

गर्मी में यह सावधानी जरूर बरतें...
  • घर के अंदर तथा छायादार स्थानों पर रहें।
  • अगर काम के लिए बाहर जाना आवश्यक हो तो कोशिश करें सुबह या शाम के समय ही जाएं।
  • आरामदायक, सूती और हल्के रंग पतले और ढीले कपड़े पहनें।
  • बाहर जाते समय छाता/ टोपी/ तौलिया सिर पर रखकर जाएं।
  • अधिक पानी वाले मौसमी फल और सब्जियां जैसे तरबूज, खीरा, संतरा आदि खाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed