{"_id":"68070ea2c73c2452b70bbd33","slug":"bihar-weather-news-fog-seen-in-the-month-of-april-low-visibility-in-many-areas-including-jamui-sheikhpura-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather News: गर्मी के मौसम में कोहरा देख दंग रह गए लोग, इन इलाकों में 50 मीटर के आगे कुछ नहीं दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather News: गर्मी के मौसम में कोहरा देख दंग रह गए लोग, इन इलाकों में 50 मीटर के आगे कुछ नहीं दिखा
Tue, 22 Apr 2025 09:06 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 22 Apr 2025 09:06 AM IST
सार
Weather News: आज सुबह जमुई, शेखपुरा, मोकामा इलाके में जब लोग मॉर्निग वॉक करने निकले तो हैरान रह गए। अप्रैल माह में दिसंबर जैसा कोहरा दिखा। दृश्यता काफी कम थी। ठंडी हवा ने मौसम को सुहाना बना दिया।
विज्ञापन
जमुई इलाके में सुबह सुबह दिखा घना कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में ही लोग गर्मी से परेशान हैं। वहीं बिहार के कुछ जिलों में मंगलवार सुबह चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। जमुई, शेखपुरा, लखीसराय और पटना के मोकामा टाल इलाके में भीषण कोहरे ने लोगों को हैरान कर दिया है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन इलाकों में दृश्यता करीब 50 मीटर थी। शेखपुरा के स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलोग सुबह टहलने के लिए निकले तो पूरा शहरा कोहरे की चादर से ढका नजर आया। आमतौर पर अप्रैल की गर्मी में ऐसा दिखने को नहीं मिलता है। वहीं मोकामा में स्थानीय लोगों का कहना है कि मध्य रात्रि के बाद से ही कोहरा बढ़ने लगा था। इस कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इधर, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने कहा कि यह पूरी तरह कोहरा नहीं होता है। जब प्रदूषण के के छोटे-छोटे कण नमी के कारण एक जगह जमा हो जाती है। इसलिए लो विजिबिलिटी हो जाती है। मौसम विभाग की मानें तो गंगा के दक्षिण और गंगा के उत्तर दो तरह का मौसम है। दक्षिण बिहार में पछुआ हवा चल रही है और उत्तर बिहार में पुरवा हवा चल रही है।
बिहार को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल की सौगात, यहां जानें दोनों की खासियत
विज्ञापन
जानिए, मौसम का हाल
मौसम विभाग ने 25 और 26 अप्रैल को पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, भभुआ, रोहतास, बक्सर और भोजपुर में लू का अलर्ट जारी किया है। पटना के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे में न्यूनतम पारा में बढोतरी हुई। यह 28.6 डिग्री रिकॉर्ड की गई। वहीं पिछले 24 घंटे में गया, रोहतास, गोपालगंज, बक्सर और औरंगाबाद का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। जबकि पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा और सहरसा का तापमान 34 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन