फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather News: Drizzle in Patna: Alert of rain and thunderstorm in many districts of Bihar

Bihar Weather: पटना में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, बिहार के इन 18 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Thu, 20 Mar 2025 12:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 20 Mar 2025 12:27 PM IST
सार

Weather News: पटना समेत कई इलाकों में सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। इससे मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Bihar Weather News: Drizzle in Patna: Alert of rain and thunderstorm in many districts of Bihar
राजधानी पटना के कई हिस्सों में गुरुवार को हल्की बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में मौसम में अचानक बदलाव देखा गया है। गुरुवार को पटना, गया, जहानाबाद में हल्की बारिश हुई और कई इलाकों में बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। आरा में भी बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पटना, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बांका, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली, सारण और भोजपुर जिलों में अगले दो से तीन घंटे के भीतर बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में बिहार में अधिकतम तापमान 26 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कई जिलों में पछुआ हवा की गति मध्यम से तेज हो सकती है, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंडक का एहसास होगा।मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिहार के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश होगी। इससे तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन


बिहार के 20 जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 21 और 22 मार्च को बिहार के पटना, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बांका, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर समेत करीब 20 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 फीसदी क्षेत्र में बारिश का असर हो सकता है और हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मौसम विभाग ने दी यह सलाह
किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है, ताकि अचानक बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान न हो। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कहा गया कि किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों को सुरक्षित रखें, ताकि वे आने वाले तूफान और ओलावृष्टि से बच सकें। हालांकि, 22 मार्च से पहले मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: श्राद्ध का भोज खाने से 250 लोग बीमार, सभी को उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed