फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Many people fell ill after eating Shraddha feast in Muzaffarpur diarrhea dehydration; Health News

Bihar News: श्राद्ध का भोज खाने से 250 लोग बीमार, सभी को उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन; इस चीज में थी गड़बड़ी

Thu, 20 Mar 2025 08:14 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 20 Mar 2025 08:14 AM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि भोज खाने के बाद हम सभी को पेट में दर्द हुआ और धीरे-धीरे तबीयत और बिगड़ी। इसके बाद हमें डॉक्टर से संपर्क करना पड़ा। डॉक्टर ने बताया कि हमें डिहाइड्रेशन हो गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Many people fell ill after eating Shraddha feast in Muzaffarpur diarrhea dehydration; Health News
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र में एक श्राद्ध भोज के दौरान दही चूड़ा खाने से सैकड़ों ग्रामीण बीमार हो गए। इस घटना के बाद 250 से अधिक लोग उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से जूझने लगे। बीमार हुए ग्रामीणों ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। घटना 14 मार्च को हुई जब देवरिया गांव में एक व्यक्ति के श्राद्ध कर्म के अवसर पर भोज का आयोजन किया गया था। भोज में 800 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया था। भोज में दही चूड़ा खाने के बाद ग्रामीणों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। नवल सिंह नामक एक ग्रामीण ने बताया, "भोज खाने के बाद हम सभी को पेट में दर्द हुआ और धीरे-धीरे तबीयत और बिगड़ी। इसके बाद हमें डॉक्टर से संपर्क करना पड़ा। डॉक्टर ने बताया कि हमें डिहाइड्रेशन हो गया है।"
विज्ञापन

 

गांव के अन्य लोगों ने भी इस समस्या के बारे में जानकारी दी, जिससे यह पता चला कि और भी कई लोग बीमार हुए थे। इसके बाद एक जांच की गई, जिसमें यह सामने आया कि भोज में प्रयोग की गई दही में गड़बड़ी थी और वह केमिकल युक्त थी। केदारनाथ सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा, "दही में बहुत गड़बड़ी थी, जिससे सभी की तबीयत खराब हो गई।"

विज्ञापन

 

भोज आयोजक मंजीत कुमार सिंह ने भी इस मामले में अपनी बात रखते हुए कहा, "हमने 350 लीटर दूध से दही बनाई थी। यह दूध हम एक व्यापारी रामचंद्र चौधरी से मंगवाए थे। जांच के दौरान पता चला कि खराब और केमिकल युक्त दही की वजह से फूड प्वाइजनिंग हुई थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्थिति यह है कि अधिकांश ग्रामीणों की तबीयत ठीक हो चुकी है, लेकिन कुछ अभी भी इलाजरत हैं। मंजीत कुमार सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने देवरिया थाना में दूध सप्लाई करने वाले व्यापारी रामचंद्र चौधरी के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए आवेदन दिया है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना के बाद उन्हें यह समझ में आया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। इस मामले में यदि पुलिस ने जल्दी कार्रवाई नहीं की, तो भविष्य में ऐसी घटनाओं से कई जानों का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed