फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : many people died storm and lightning alert Bihar Patna

Bihar News : बिहार में तेज आंधी और वज्रपात ने बरपाया कहर, महिला-बच्चों समेत 36 लोगों की गई जान

Fri, 11 Apr 2025 12:52 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / भोजपुर /दरभंगा /नवादा / जहानाबाद /जमुई / मुंगेर /गोपालगंज / सहरसा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / भोजपुर /दरभंगा /नवादा / जहानाबाद /जमुई / मुंगेर /गोपालगंज / सहरसा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 11 Apr 2025 12:52 AM IST
सार

Bihar : गुरूवार को दिन भर बिहार के अलग-अलग जिलों में तेज हवा, बारिश और गिरने की घटना हुई है। इन घटनाओं में महिला पुरुष और बच्चा एवं बच्ची समेत कुल 36 लोगों की मौत हुई है। 22 मौत सिर्फ एक जिले में हुई है।

विज्ञापन
Bihar News : many people died storm and lightning alert Bihar Patna
पेड़ गिरने से सड़क जाम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना समेत पूरे बिहार में तेज आंधी और बारिश हुई। इसमें 24 घंटा के अंदर कुल 36 लोगों की मौत हुई, जिसमें बच्चे, महिला और पुरुष शामिल हैं। सबसे अधिक मौत नालंदा में हुई हैं। गुरूवार को पेड़, दीवार और पुल गिरने से 21 लोगों की मौत हुई हैं, जबकि एक की मौत ठनका गिरने से हुई है। 

विज्ञापन


तबाही बन कर आये तूफान ने भोजपुर जिले में चार लोगों की जान ले ली, जिसमे दो मासूम बच्चे है, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। पहली घटना चौरी थाना क्षेत्र के चौरी गांव की है, जहां आंधी-बारिश के दौरान पुरानी दीवार गिर गई। उस मलबे में दबकर दादी-पोते की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाया और दोनों लाशों को बाहर निकाला। मृतकों में चौरी थाना क्षेत्र के चौरी गांव वार्ड नंबर-12 निवासी बालदेव राम की 50 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी और विनय राम का 9 वर्षीय बेटा अंकित कुमार शामिल है। दोनों रिश्ते में दादी-पोता लगते हैं। मृत छात्र अंकित कुमार तीसरी कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन


ठनका गिरने से ट्रैक्टर चालक की मौत
 दूसरी घटना भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव के शीतलपुर बधार स्थित आहर के समीप की है। बताया गया कि शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान ठनका गिरने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बजरुआं गांव निवासी राम दयालू पासवान के 58 वर्षीय पुत्र कामेश्वर पासवान है। वह पेशे से ट्रैक्टर चालक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताड़ का पेड़ गिरने से बच्चे की मौत
 तीसरी घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर बलुआ गांव में हुई। यहां तेज आंधी और पानी के दौरान ताड़ का पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। इलाज के दौरान आरा शहर के धनुपरा स्थित प्राइवेट अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। घटना का शिकार बच्चा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर बलुआ गांव के रहने वाले सुभाष गोड़ का बेटा था। मृत बच्चे की पहचान 14 साल के नीतीश कुमार के रूप में हुई है।

वज्रपात से बच्ची की मौत
दरभंगा जिले सोनकी थानाक्षेत्र के खोजकीपुर में गुरुवार की शाम बारिश के दौरान वज्रपात होने से एक लड़की की मौत हो गई। मृतका की पहचान इंद्रजीत मंडल की पुत्री काजल कुमारी (13) के रूप में की गई है।  परिजनों का कहना है कि वह अपने मवेशी के लिए खेत में घास काटने गई थी, जहां घने बादल के बीच तेज बारिश होने लगी। काजल आस-पास में कहीं छुप पाती उससे पहले अचानक हुए वज्रपात के चपेट में आ गई,  जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Bihar News : many people died storm and lightning alert Bihar Patna
बारिश के साथ वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

वज्रपात गिरने से युवक की मौत 
गुरुवार की संध्या हुई तेज आंधी बारिश से भारी नुकसान हुआ है। नवादा में तेज आंधी-तूफान और बारिश ने तबाही मचाई है। आकाशीय बिजली गिरने से अकबरपुर प्रखंड के हनुमानगढ़ निवासी 52 साल के राजकुमार प्रसाद की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपने घर जा रहे थे। किसानों के तैयार गेंहू का फसल पानी में डूब गया है।मध्यमवर्गीय किसानों का 60% गेंहू की फसल खेत में था जो पानी में डूब गया। 

Bihar News : many people died storm and lightning alert Bihar Patna
राहत कार्य में जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

नालंदा जिले में बच्चा महिला समेत 22 लोगों की मौत
नालंदा जिले में आज बारिश और आंधी की चपेट में आने से बच्चा महिला समेत 22 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं पर दुःख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed