Bihar Weather : पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश, वज्रपात; मौसम विभाग ने कहा- घर से निकलने से बचें
Weather News : मौसम विभाग ने पटना, मुजफ्फरपुर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार जताए हैं। वहीं मधुबनी पूर्व चंपारण, किशनगंज और अररिया में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। शुक्रवार दोपहर पटना कई कई इलाके में झमाझम बारिश हुई। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन कई इलाके में जलजमाव ने उन्हें परेशान किया। इधर, मौसम विभाग ने पटना, मुजफ्फरपुर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार जताए हैं। वहीं मधुबनी पूर्व चंपारण, किशनगंज और अररिया में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
इन इलाकों में वज्रपात का अलर्ट
वहीं अगले 24 घंटे में पश्चिम और पूर्व चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल, दरभंगा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, बेगूसराय, समस्तीपुर, नालंदा, औरंगाबाद, सारण, सीवान, गोपालगंज में मेघ गर्जन के साथ वज्रपाट की संभावना जताई है। वहीं बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा एवं एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज गई। किशनगंज जिले बहादुरगंज प्रखंड में 205.5 मिमी की सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। अररिया के सिकटी प्रखंड 93 मिमी, पूर्णिया के डगरुआ में 83.5 मिमी, पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 77.8 मिली बारिश हुई। वहीं तापमान की बात करें तो दिन में 30 से 32 डिग्री और रात में 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
इधर पटना में करीब आधे घंटे तक हुई लगातार बारिश के कारण बिहार विधान मंडल परिसर में जलजमाव से विधायकों और अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर विधानसभा गेट के पास जलजमाव के कारण पुलिस कर्मियों को जांच में काफी परेशानी हुई। कुछ देर के लिए पुलिसकर्मियों ने जांच बंद कर दिया। वहीं भाजपा विधायकों ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इससे पहले कई बार विधानसभा परिषद में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हुई है लेकिन सरकार इस पर कोई खास ध्यान नहीं दे रही है सरकार को जल निकासी की व्यवस्था करवानी चाहिए।
मौसम ने सावधानी बरतने की अपील की
मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मौसम साफ होने पर अपने काम संपादित करे। आंधी के दौरान संवेदनशील संरचनाओं से दूर रहें और मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। ओलावृष्टि के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।