फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Chances of rain in many districts of Bihar from February 1, yellow alert issued in 24 districts

Bihar Weather : सावधान रहें, तेजी से बदल रहा मौसम; एक फरवरी से बारिश के आसार, इन 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Wed, 31 Jan 2024 10:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 31 Jan 2024 10:01 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने के कारण मौसम में यह बदलाव आ सकता है। सुबह घना कोहरा के कारण विजिबिलिटी भी शून्य बनी हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा राहगीरों को परेशान करेगा। 

विज्ञापन
Bihar Weather: Chances of rain in many districts of Bihar from February 1, yellow alert issued in 24 districts
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई जिलों में एक फरवरी से बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का यह मानना है कि आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव के आते रहेंगे। एक फरवरी से राज्य के कई जिलों में बारिश के भी आसार बन रहें हैं। इस कारण तापमान में परिवर्तन के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने के कारण मौसम में यह बदलाव आ सकता है। सुबह घना कोहरा के कारण विजिबिलिटी भी शून्य बनी हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा जारी रहेगा।

विज्ञापन


कोल्ड डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है
मौसम विज्ञान से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं। बिहार के 24 जिलों में एक फरवरी से बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, पटना, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, वैशाली, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में कोल्ड डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


सात शहर भीषण शीत दिवस की चपेट में रहा
वहीं बुधवार को सुबह में पटना सहित प्रदेश का अधिकतर शहर कोहरे की चपेट में रहा। राज्य के सात शहर शीत दिवस की चपेट में रहा। राजधानी पटना सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। सबसे ठंडा शहर किशनगंज 4.5 डिग्री रहा, वहीं सबसे गर्म शहर शेखपुरा 25.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार, अगामी 5 फरवरी के बाद उत्तर पश्चिम सर्द हवा के कारण न्यूनतम तापमान में एक बार पुनः कमी आएगी। 24 घंटे के दौरान बिहार के दक्षिणी भागों और धीरे-धीरे मध्य बिहार तक आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed