फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News VIP Chief Mukesh Sahni's Father Murdered Body Found at Home News in Hindi

Bihar News : वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या, घर पर क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश

Tue, 16 Jul 2024 08:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 16 Jul 2024 08:37 AM IST
सार

Mukesh Sahni : बिहार की राजनीति में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब महागठबंधन के घटक दल विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा के बिरौल में हत्या की खबर सामने आई।

विज्ञापन
Bihar News VIP Chief Mukesh Sahni's Father Murdered Body Found at Home News in Hindi
मुकेश सहनी के पिता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। दरभंगा जिले के बिरौल में घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उनके आवास पर मंगलवार सुबह क्षत-विक्षत हालत में उनकी लाश मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या की है। घर पर सारे सामान बिखरे पड़े हैं। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मामले की जांच शुरू की। इसके कुछ देर बाद ही राज्य सरकार ने आईपीएस काम्या मिश्रा को जांच की कमान सौंपते हुए एसआईटी गठन की घोषणा की।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुकेश सहनी घर पर नहीं थे

महागठबंधन के घटक दल वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी को अपने पिता की हत्या की जानकारी दूसरों से मिली। वह मुंबई स्थित अपने कार्यस्थल पर थे, जहां उन्हें कॉल पर इसकी सूचना दी गई। घटना से आहत मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं। वीआईपी के वरीय नेता देव ज्योति ने बताया कि कुछ देर पहले हमलोगों को जानकारी मिली है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे क्या हो गया है। हमारे नेता मुकेश सहनी काफी आहत हैं। वह मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं। दरभंगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News VIP Chief Mukesh Sahni's Father Murdered Body Found at Home News in Hindi
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस चोरी के दौरान हत्या मान रही
मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी सहित बिरौल थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। मृतक जीतन सहनी अपने घर मे सो रहे थे इस दौरान चोरी की नीयत से घर में घुसे अपराधियों ने विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी दो भाई और एक बहन हैं। मुकेश साहनी और उनके भाई संतोष सहनी बाहर रहते हैं। उनकी बहन की शादी हो चुकी है और वह अपनी ससुराल मुंबई में रहती हैं। घटना के वक्त घर में मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी अकेले ही थे।

भाजपा ने कहा- 72 घंटे बाद होगा खुलासा
इधर, वारदात के बाद हत्या पर भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि हत्या किसी की भी हो यह एक जघन्य अपराध है। 72 घंटों के अंदर इसका खुलासा होगा। सभ्य समाज में आप अपराध को रोक नहीं सकते हैं। चाहे आप कितने ही सक्षम हो जाए। इसका एक उदाहरण अमेरिका है जहां ट्रंप पर हमला हो गया। राज्य सरकार अंकुश लगाना जानती है और इसे गंभीरता लेते हुए इसका खुलासा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed