फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar vidhansabha chunav 2020 Election Diary Mahagathbandhan manifesto released promise 10 lakh jobs

चुनाव डायरी: महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी, 10 लाख नौकरियों का वादा

Sun, 18 Oct 2020 07:14 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sun, 18 Oct 2020 07:14 AM IST
विज्ञापन
Bihar vidhansabha chunav 2020 Election Diary Mahagathbandhan manifesto released promise 10 lakh jobs
महागठबंधन ने बिहार चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया - फोटो : ANI

बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन ने शनिवार को साझा घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में नीतीश से नाराज तबके के जख्मों पर मरहम लगाते हुए रोजगार का वादा किया गया है। महागठबंधन की घोषणाओं ने भाजपा-जदयू की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेजस्वी ने सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरियों को मंजूरी का वादा किया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के लिए शुल्कों को भी माफ करने और परीक्षा के लिए यात्रा भत्ता देने का वादा किया है। जीविका दीदियों का मानदेय दोगुना करने का भी वादा किया। तेजस्वी ने युवाओं पर फोकस किया है। राज्य में युवा मतदाता ज्यादा हैं। महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी के अलावा कांग्रेस की ओर से रणदीप सुरजेवाला और वाम नेता भी मौजूद थे। घोषणा पत्र में 'प्रण हमारा संकल्प बदलाव का' नारा दिया गया।
विज्ञापन



खुद काबिल नहीं, कर रहे रोजगार का वादा : भूपेंद्र
वहीं, भाजपा ने डिजिटल मीडिया में एंट्री मारी है। पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने ई कमल लेटर नाम से पोर्टल लॉन्च किया है। इसी के साथ यादव ने पार्टी का प्रचार गीत मोदी लहर भी लॉन्च किया। इस मौके पर भूपेंद्र यादव ने कहा कि अब वह भी रोजगार देने के वादा करने लगे हैं जो खुद रोजगार के काबिल नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल की 23 को दो चुनावी रैलियां
राहुल गांधी 23 अक्तूबर को बिहार में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। वह एक दिन में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। उसी दिन बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तीन रैलियां हैं। राहुल हिसुआ और कहलगांव में रैली करेंगे। कहलगांव सीट से कांग्रेस के सीएलपी नेता सदानंद सिंह के बेटे मुकेश सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

लालू परिवार पर नीतीश का हमला
नीतीश कुमार ने फिर कहा है कि महिलाओं को उनकी सरकार ने बराबर का अधिकार दिया जिसकी वजह से बिहारी समाज के उत्थान में बड़ा सहोयग मिल रहा है। चुनावी रैलियों में नीतीश ने फिर 15 साल बनाम 15 साल के बहाने लालू-राबड़ी शासन की याद दिलाई। मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए लालू पर तंज किया कि उनका काम ही है कि वह जेल में हैं। नीतीश कुमार ने वादा किया कि अबकी बार पशुपालकों के लिए पशु अस्पतालों को दुरुस्त करना और किसानों के लिए हर खेत में पानी पहुंचाना उनका लक्ष्य है। नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में तेजस्वी को अनुभवहीन नेता बताया।


बालिका गृह कांड और सृजन घोटाले के राक्षसों का जनता संहार करेगी
राजद नेता और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। तेज प्रताप ने कहा कि जनता बालिका गृह कांड जैसा घिनौना कुकृत्य करने वालों और सृजन घोटाले में शामिल राक्षसों का संहार करेगी। राज्य में बेरोजगारी ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सरकार सड़कें तो दिखा रही है सरकारी अस्पतालों में खाली पड़े डॉक्टरों की कुर्सियां क्यों नहीं दिखा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed