फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Vidhan Sabha: विधान परिषद् में भी आरक्षण संशोधन बिल पास; विस में भाजपा का हंगामा, कहा- सीएम इस्तीफा दें

Fri, 10 Nov 2023 02:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 10 Nov 2023 02:43 PM IST
खास बातें

Bihar Assembly Session : विधानसभा सत्र के शुरूआत से पहले ही विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की। 

विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Live: last day of winter session, Reservation Bill, Manjhi, Nitish Kumar, BJP's protest
बिहार विधान सभा। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:40 PM, 10-Nov-2023
विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने सर्वसहमति से आरक्षण संशोधन विधेयक 2023 को पास कर दिया। उन्होंने आगामी दीपावली और छठ को लेकर बिहार वासियों को शुभकामनाएं दी। इसके बाद विधान परिषद की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई। 
02:31 PM, 10-Nov-2023
लंच ब्रेक के बाद बिहार विधान परिषद् में भी आरक्षण संशोधन विधेयक 2023 पेश किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन पहुंच चुके हैं। आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
02:31 PM, 10-Nov-2023
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में भाजपा नेता फिर से हंगामा कर रहे है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सदन चले मैं भी चाहता हूं। यह सदन के अंदर दो घटना (एक महिलाओं का अपमान और दूसरा दलितों का अपमान) हुई। इससे पूरा बिहार शर्मसार हुआ। हमलोगों की मांग हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार माफी मांगे और इस्तीफा दें।  
12:55 PM, 10-Nov-2023
आरक्षण संशोधन बिल को लेकर राजद विधायक लड्डू बांट रहे थे। इसी दौरान दोनों विधायक धरने पर बैठे भाजपा विधायकों के पास लड्डू लेकर उन्हें खिलाने पहुंचे। अचानक एक भाजपा विधायक ने उनके हाथ से लड्डू का डिब्बा फेंक दिया इसके बाद दोनों नेताओं के बीच नोकझोंक हुई बात इतनी बढ़ गई कि पुलिसकर्मियों ने आकर बीच बचाव किया। इसके बाद दोनों पार्टियों के विधायक पीछे हटे।
11:04 AM, 10-Nov-2023
विधानसभा परिसर में महागठबंधन के नेताओं का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
महागठबंधन के नेता भी विरोध प्रदर्शन कर रहे
विपक्ष का विरोध प्रदर्शन देख महागठबंधन के नेता भी विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन करने लगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं। हाथ में तख्तियां लेकर महागठबंधन के नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर, सदन के अंदर हंगामा देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 
10:49 AM, 10-Nov-2023
भाजपा नेताओं के साथ स्पीकर के चेंबर के बाहर धरने पर बैठे पूर्व सीएम जीतन राम मांझी। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा परिसर में विपक्ष का विरोध
विधानसभा सत्र के शुरूआत से पहले ही विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलित समाज का अपमान किया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कुछ भाजपा नेता सीएम नीतीश के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जीतन राम मांझी ने कहा कि जिस तरह से सीएम नीतीश कुमार ने उनका अपमान किया, वह बेहद ही गलत और अन्यायपूर्ण है। सीएम नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह राज्य हित में निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। इसलिए उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:46 AM, 10-Nov-2023

Bihar Vidhan Sabha: विधान परिषद् में भी आरक्षण संशोधन बिल पास; विधानसभा में भाजपा का हंगामा, कहा- सीएम इस्तीफा दें

बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है। हंगामे के बीच चौथे दिन यानी गुरुवार को विधानसभा आरक्षण संरक्षण विधेयक 2023 पास हो गया। भाजपा ने भी अपना समर्थन दिया। आज सदन की कार्यवाही के दौरान भाजपा फिर से हंगामा कर सकती है। गुरुवार को आरक्षण संशोधन बिल पेश करते वक्त सीएम नीतीश कुमार फिर से भड़क गए थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इसके बाद भाजपा ने इसका विरोध किया था। भाजपा ने इसे दलित का अपमान बताया था। इधर, जीतन राम मांझी आज इस मुद्दे पर राज्यपाल से मिल सकते हैं। भाजपा नेताओं ने पहले ही संकेत दे दिया है कि इस मुद्दे पर विरोध करेगी। आज प्रदर्शन की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed