{"_id":"5d68979f8ebc3e01475781d4","slug":"bihar-video-youths-waving-ak-47-rifle-viral-after-makoma-mla-anant-singh-arresting-ak-47-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: एके 47 राइफल लहराते युवकों का वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: एके 47 राइफल लहराते युवकों का वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने शुरू की जांच
Fri, 30 Aug 2019 09:06 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 30 Aug 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
बिहार वायरल वीडियो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना जिला के बाढ़ थाना की पुलिस ने एक कमरे के भीतर दो एके 47 राइफल लहराते युवक के गुरूवार को वायरल हुए वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बाढ़ थाना अध्यक्ष संजित कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हुए उक्त वीडियो की जांच की जा रही है और जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के साथ अन्य कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा गया है कि काले रंग की शर्ट पहने व कमर में सफेद गमछा बांधे एक युवक अपने हाथ में एके 47 लिये हुए है। बंद कमरों में लाल रंग के बेड के सामने खड़े युवक कभी राइफल को देख रहा है तो कभी उसको फायरिंग मोड में रख कर हंस रहा है।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों युवकों की पहचान हो गई है, संजित ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए उक्त वीडियो में विक्की और चंदन नामक दो युवकों की चर्चा है जिसकी पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।
वायरल वीडियो में मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के पड़ोसी विवेका पहलवान के कमरे में दोनों युवकों के दो एके 47 राइफल लहराए जाने के कथित दावे पर यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस ने विवेका के कमरे की तलाशी ली है, संजित ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विवेका ने स्वीकारा कि उक्त वीडियो उनके भाई कमलेश के घर का है और वीडियो में जो दोनों युवक एके-47 राइफल लहरा रहे हैं, उसे वे नहीं पहचानते हैं। उन्होंने अनंत पर उन्हें फंसाने के लिए ऐसा झूठा वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया।