फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Video viral of Purnea MP Pappu Yadav abusive language in flood situation, Nitish Kumar also targeted

Bihar : सांसद पप्पू यादव जेई पर भड़के, किया अभद्र भाषा का प्रयोग; सीएम को कहा- इन इलाकों का भी कीजिए दौरा

Thu, 26 Sep 2024 10:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 26 Sep 2024 10:28 PM IST
सार

Bihar : कभी सरकार पर तो कभी कभी विपक्ष पर तो कभी केंद्र सरकार पर बरसने वाले पूर्णिया के सांसद अब जेई पर बरसते दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar : Video viral of Purnea MP Pappu Yadav abusive language in flood situation, Nitish Kumar also targeted
जेई पर बरस रहे हैं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव किसी न किसी बात को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी गरीबों के बीच पैसा बांटते हुए तो कभी अधिकारियों को धमकाते हुए। गुरुवार को सोशल मीडिया पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिजली विभाग के एक जेई के साथ मोबाइल पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में सांसद पप्पू यादव ने जई को फोन करते हुए कहा कि आप फोन क्यों नहीं उठाते हो?, चार दिन से बिजली (लाइन) क्यों नहीं है? आपको अभी कॉल किये तो आपने बिजली चालू किया है। लाइन अभी चालू हुआ है, चार दिन से ......... हुए थे।( 'अमर उजाला' उन शब्दों को लिख नहीं सकता है।)

विज्ञापन


इंसान और जानवर दोनों के भोजन की भारी दिक्कत 
सांसद पप्पू यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए लोगों से हालात का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड में बाघमारा महेशपुर, कुर्सेला बस्ती, बलथि महेशपुर जैसे कई गांवों में नाव से जाकर लोगों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। इस संबंध में सांसद पप्पू यादव ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की हालत बहुत खराब है। लोगों को खाना नहीं मिल रहा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति मवेशियों की है जिन्हें चारा नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं भी ठीक से नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से की अपील 
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कटिहार आने से पहले मुंगेर, लखीसराय, भागलपुर, कटिहार के मनिहारी, बरारी, कुर्सेला और पूर्णिया के बायसी जैसे बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करना चाहिए था। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए और तुरंत कम्युनिटी किचन शुरू किए जाएं ताकि लोगों को खाना मिल सके। पप्पू यादव ने कहा कि लोगों को राहत देने की जरूरत है। इन इलाकों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर कम्युनिटी किचन, स्वास्थ्य सुविधा, मवेशी के लिए चारा उपलब्ध कराना चाहिए जो कही भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी जाने वाली सहायता राशि अधिकारी और नेता ही हड़प लेते हैं। इन पैसों पर पहला हक इन बाढ़ पीड़ितों का है लेकिन यहां अधिकारी, मंत्री और संत्री पीड़ित का पैसा खा लेते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed