फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Video of abusing principal reached state headquarters, order to respond to show cause notice in 3 days

Bihar : गाली-गलौज करने वाली प्रिंसिपल का वीडियो पहुंचा राज्य मुख्यालय, 3 दिन में यह जवाब मांगा

Tue, 04 Apr 2023 11:47 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 04 Apr 2023 11:47 AM IST
सार

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की गाली-गलौज के वीडियो और भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी पर अपशब्दों के आरोपों को भले ठंडे बस्ते में डाल दिया गया हो, लेकिन शिक्षा विभाग ने नज़ीर स्थापित की है।

विज्ञापन
Bihar: Video of abusing principal reached state headquarters, order to respond to show cause notice in 3 days
शिक्षा विभाग की खबर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की गाली-गलौज के वीडियो और भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी पर अपशब्दों के आरोपों को भले ठंडे बस्ते में डाल दिया गया हो, लेकिन शिक्षा विभाग ने नज़ीर स्थापित की है। शिक्षा विभाग की ओर से निदेशक (शोध एवं प्रशिक्षण) सज्जन आर. ने कटिहार के टीकापट्टी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्रभारी प्राचार्य डॉ. सोनम कुमारी से अपशब्दों और धमकियों के लिए लिखित जवाब तलब किया है। तीन अप्रैल को जारी शोकॉज नोटिस में तीन दिनों के अंदर जवाब देने का निर्देश है। 'अमर उजाला' ने गालीबाजी और धमकी के इस ऑडियो को सामने लाया था।

विज्ञापन

क्या है शोकॉज में...
शोध एवं प्रशिक्षण विभाग के निदेशक सज्जन आर ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टीकापट्टी की प्रभारी प्राचार्य डॉ सोनम कुमारी से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए एक लेटर जारी की। इसमें लिखा है कि आपके संस्थान से संबंधित एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आपकी ओर संस्थान के डाटा इंट्री ऑपरेटर राजेश कुमार राय के बीच वार्तालाप हो रही है। इस ऑडियो को सुनने के बाद आप पर निम्नलिखित आरोप बन रहे हैं।
विज्ञापन
  1. अपने अधिकारी बनने का धौंस देकर अपने अधीनस्थ को नौकरी से हटाने की धमकी देना।
  2. अपने अधीनस्थ के प्रति असभ्य भाषा का प्रयोग करना जो सरकारी आचरण के बिल्कुल विपरीत है।
  3. बिहार सरकार के उच्चतर पदाधिकारी के अपने अधीनस्थों से बात करने के तरीके के सवाल पर सवाल उठाना।
  4. अगर अधीनस्थ से कोई दिक्कत थी तो सरकारी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए था जो आपने नहीं किया।
  5. वायरल ऑडियो से संस्थान की, निदेशालय की, तथा शिक्षा विभाग की गरिमा धूमिल होगी।
  6. वायरल ऑडियो सुनने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि आप अपने अधीनस्थ और नामांकित छात्र-छात्राओं के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं करती होंगी।
  7. आप अपना स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 3 दिन के अंदर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, कि क्यों आप पर अनुशासनिक कार्रवाई नहीं की जाए।
  8. विज्ञापन
    विज्ञापन

Bihar: Video of abusing principal reached state headquarters, order to respond to show cause notice in 3 days
प्रभारी प्राचार्य और डाटा इंट्री ऑपरेटर। - फोटो : अमर उजाला
क्या था ऑडियो में
दरसअल, 3 दिन पहले एक ऑडियो वायरल हुआा। इसमें  प्रिंसिपल ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टीकापट्टी की प्रभारी प्राचार्य डॉ सोनम कुमारी और डाटा इंट्री ऑपरेटर राजेश कुमार राय के बीच की बातचीत थी। आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या-क्या बातें हुई, उसका अंश...
  • प्रभारी प्राचार्य- मैं भी तुम्हारे विदाई की तैयारी कर रही हूं। तुम चिंता मत करो, तुम्हें हमेशा के लिए नौकरी से ही विदा कर दिया जाएगा।
  • ऑपरेटर - मैम मैंने तो आपसे छुट्टी लिया था।
  • प्रभारी प्राचार्य-  तुम हमसे छुट्टी कब लिया? तुम हमको व्हाट्सएप मैसेज कर दोगे तो इससे काम चल जाएगा? तुम मेरे डायरेक्टर हो क्या? तुम मुझे व्हाट्सएप कर दोगे तो मैं तुम्हें छुट्टी स्वीकृत कर दूंगी?
  • ऑपरेटर- मैंने तो आपको पहले भी इसकी जानकारी दी थी।
  • प्रभारी प्राचार्य- तुमने मुझे कहा था कि 10 को मैं काम करूंगा और रात में जाऊंगा। यहां एक दर्जन काम है मैं चंदन से काम करवा रही हूं। बेशर्म-बेहूदा मैं तुम्हें चप्पल से चपला दूंगी।
  • ऑपरेटर- मैम इस तरह से आप मुझसे बात नहीं कर सकतीं। चप्पल से मारने की बात बहुत गलत है। मैं छोटा कर्मचारी हूं तो आप कुछ भी बोल दीजिएगा हूं। यह क्या तरीका है बात करने का?
  • प्रभारी प्राचार्य- हां बिल्कुल यही तरीका है बात करने का। मैं ऐसे ही तुमसे बात करूंगी। मेरी दया पर तुम्हारी नौकरी टिकी हुई है। एक लाइन लिखकर दूंगी तो नौकरी चली जाएगी।
  • ऑपरेटर- क्या मुझे सीएल भी नहीं मिल सकता है।
  • प्रभारी प्राचार्य- सीएल मिलेगा या नहीं मिलेगा, यह तुम्हारे बाप का सीएल नहीं है।
  • ऑपरेटर-  मैम आप इस तरह से मुझसे बात नहीं कर सकती। यह आपको शोभा नहीं देता।
  • प्रभारी प्राचार्य- हां बिल्कुल मैं ऐसे ही बात करूंगी। जाकर सुन लेना डीएम कैसे बात करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed