{"_id":"6195119eb6e9f6467e4a6d18","slug":"bihar-varsity-vc-office-and-home-searched-in-corruption-case-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के दफ्तर और घर पर आयकर का छापा, भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के दफ्तर और घर पर आयकर का छापा, भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई
Wed, 17 Nov 2021 07:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 17 Nov 2021 07:58 PM IST
सार
विशेष निगरानी पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान ने बताया कि गत तीन वर्षों में डॉ. प्रसाद द्वारा 30 करोड़ की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। 20 करोड़ के घोटाले का प्राथमिकी तो पहले से ही दर्ज है।
विज्ञापन
आईटी रेड
विस्तार
बिहार के मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के दफ्तर और घर पर बुधवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने छापा मारा। कार्रवाई बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ और गोरखपुर के ठिकानों पर भी की गई। छापेमारी में करोड़ों की चल अचल संपत्ति और पांच लाख रुपए नगद बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस की छापेमारी में डीएसपी और उसके ऊपर के अधिकारी शामिल थे। कार्रवाई 30 करोड़ की फर्जी निकासी को लेकर की गई।
विज्ञापन
विशेष निगरानी पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान ने बताया कि गत तीन वर्षों में डॉ. प्रसाद द्वारा 30 करोड़ की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। 20 करोड़ के घोटाले का प्राथमिकी तो पहले से ही दर्ज है। सरकारी खजाने की लूट भी हुई है। सारे कागजात जब्त कर लिए गए हैं। जांच जारी है।
विज्ञापन