{"_id":"69d79e5d4eac6f7f07017bf0","slug":"bihar-uproar-in-patna-over-the-tearing-down-of-posters-featuring-samrat-chaudhary-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पोस्टर पर मची रार, किसी ने लगाया तो किसी ने फाड़ दिया पोस्टर; सम्राट के नाम पर क्यों है हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पोस्टर पर मची रार, किसी ने लगाया तो किसी ने फाड़ दिया पोस्टर; सम्राट के नाम पर क्यों है हंगामा
Thu, 09 Apr 2026 06:11 PM IST
Sabahat Husain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sabahat Husain
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:11 PM IST
सार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले पटना में पोस्टर विवाद भड़क गया। सम्राट चौधरी को अगला सीएम बनाने की मांग वाले पोस्टर लगाए गए, जिन्हें कुछ लोगों ने फाड़ दिया, जिससे हंगामा हुआ।
विज्ञापन
पोस्टर विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए आज दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही पटना में हंगामा मच गया। हंगामा पोस्टरबाजी को लेकर हुआ है। बनाने के लिए पोस्टर लगाए थे, लेकिन कुछ ही देर के बाद कुछ लोगों ने पोस्टर फाड़ दिए। यह पोस्टर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाया गया था। इस पोस्टर के द्वारा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समर्थकों ने सम्राट चौधरी को बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी।
विज्ञापन
क्या था पोस्टर में?
भाजपा के प्रदेश कार्यालय के मुख्य द्वार पर लगे पोस्टर पर सम्राट चौधरी की बड़ी तस्वीर लगी थी, जिसमें उनको बिहार का भविष्य और जन-जन का नेता बताया गया था। पोस्टर के माध्यम से समर्थकों का कहना था कि सम्राट चौधरी ने जिस तरह से भाजपा को मजबूती दी है और पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग को एकजुट किया है, उसे देखते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। पोस्टर में निवेदक के रूप में बाल्मीकि समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा नेता राजेश कुमार बाल्मीकि उर्फ रमैया की तस्वीर थी।
विज्ञापन
पोस्टर में लिखा था कि कि बाल्मीकि समाज संघ की यही पुकार,बिहार में सम्राट की सरकार।" आगे लिखा था "भाजपा को हमने दिया है हर संभव साथ,ठेकेदारी प्रथा आपकी सरकार में हो समाप्त।" यानी मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी की मांग के साथ-साथ सम्राट चौधरी से भी यह मांग की जा रही थी कि आपके मुख्यमंत्री बनते ही आप अपनी सरकार में हो रहे ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर देंगे।
विज्ञापन
पढ़ें: बिहार में इस सीट पर कब होगा उपचुनाव? निर्वाचन आयोग जारी किया मतदान और मतगणना का शेड्यूल
क्या कहा भाजपा के नेताओं ने?
पोस्टर फाड़ने को लेकर भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। वहीं मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि पोस्टर किसने लगाया और किसने फाड़ा। वैसे यह अनाधिकृत क्षेत्र है। यहां पोस्टर लगाना सख्त मना है। दानिश ने यह भी कहा कि पोस्टर लगाने वाले या पोस्टर फाड़ने वालों में भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हैं।
फिर किसने फाड़े पोस्टर?
भाजपा के नेता भले ही यह कह रहे हो कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ना तो पोस्टर लगाए और ना ही पोस्टर फाड़े हैं, लेकिन तस्वीर में पोस्टर फाड़ने वाले स्पष्ट रूप से भाजपा के गार्ड और कुछ भाजपा के कार्यकर्ता भी है जो सादे लिबास में हैं।