फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Uproar again in front of JDU President Lalan Singh, Lathicharge, Mutton Party, Nitish Kumar, Munger

Bihar News : जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के सामने फिर बवाल; इस बार उठापटक के साथ भगदड़

Sun, 14 May 2023 03:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 14 May 2023 03:55 PM IST
सार

Bihar : प्रवेश द्वार पर ही स्थिति अनियंत्रित हो गई। सैकड़ों कार्यकर्ता एक साथ इकट्ठा हो गए, जिस कारण भगदड़ मच गई। कार्यकर्ताओं को प्रवेश द्वार से हटाया गया। कार्यकर्ता जब नहीं मानें तो सुरक्षाकर्मियों को बल प्रयोग भी करना पड़ा।

विज्ञापन
Bihar : Uproar again in front of JDU President Lalan Singh, Lathicharge, Mutton Party, Nitish Kumar, Munger
ललन सिंह के महाभोज में भगदड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के महाभोज समारोह में रविवार दोपहर मटन खाने को लेकर बवाल हो गया। मटन खाने के लिए पंडाल में अचानक कार्यकर्ता इतनी भारी संख्या में पहुंच गए कि प्रवेश द्वार पर ही स्थिति अनियंत्रित हो गई। सैकड़ों कार्यकर्ता एक साथ इकट्ठा हो गए, जिस कारण भगदड़ मच गई। हालात बेकाबू होते सुरक्षाकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को प्रवेश द्वार से हटाया। कार्यकर्ता जब नहीं मानें तो सुरक्षाकर्मियों को बल प्रयोग भी करना पड़ा। देखते ही देखते पंडाल के प्रवेश द्वार पर भगदड़ मच गई। कुछ लोगों जमीन पर गिर गए। इतने में अन्य सुरक्षाकर्मी भी वहां आए और फौरन हालात को काबू किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को भोजन परोस रहे थे
दरअसल, जदयू के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह प्रत्येक वर्ष कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए मटन भोज समारोह का आयोजन करते हैं। पिछले 2 वर्षों से कोरोना के कारण यह आयोजन बंद था।इस बार फिर से शुरू किया गया और बड़ी संख्या में लगभग 30 हजार कार्यकर्ताओं को मटन भोज सम्मान समारोह का आयोजन पोलो मैदान में किया गया। जिसमें सांसद खुद अपने हाथों से कार्यकर्ताओं को भोजन परोस रहे थे। मटन खाने को लेकर बवाल और भगदड़ के सवाल पर जदयू के जिला प्रवक्ता विमलेन्दु कुमार राय ने बताया कि प्रवेश द्वार पर भीड़ अधिक थी उसे नियंत्रित करने के लिए कार्यकर्ताओं को वेटिंग एरिया में बनाए गए पंडाल में जाने के लिए कहा गया। कहीं से कोई मारपीट नहीं हुई है। यह गलत अफवाह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar : Uproar again in front of JDU President Lalan Singh, Lathicharge, Mutton Party, Nitish Kumar, Munger
महाभोज में शामिल होने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
3000 लोगों की क्षमता वाले पंडाल का निर्माण

महाभोज में बिहार सरकार के  जल संसाधन मंत्री संजय झा, तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी संजय कुमार, युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव एवं कई जदयू के विधायक मौके पर मौजूद रहे। सभी अपने हाथों से कार्यकर्ताओं को भोजन परोस भी रहे हैं। मटन खाने के लिए 3000 लोगों की क्षमता वाले पंडाल का निर्माण कराया गया है। वहीं वेटिंग एरिया के लिए 5000 क्षमता वाले पंडाल का निर्माण कराया गया है। दोनों पंडाल में बड़े-बड़े एलइडी वॉल टीवी भी लगाए गए हैं। मटन पंडाल में कुल 15 काउंटर बनाए गए प्रत्येक काउंटर पर 200 कार्यकर्ता को खाने का इंतजाम किया गया है। एक बार में कुल 3000 कार्यकर्ता खाना खा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed