{"_id":"5acc8e844f1c1b531a8b4679","slug":"bihar-university-issues-photo-of-a-woman-in-lingerie-on-her-admit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"हद हो गई अब तो..एडमिट कार्ड पर लगा दी बिकनी वाली लड़की की फोटो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हद हो गई अब तो..एडमिट कार्ड पर लगा दी बिकनी वाली लड़की की फोटो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Updated Tue, 10 Apr 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की शिक्षा व्यवस्था आए दिन चर्चा में बनी रहती है। इस बार भी बिहार के शिक्षण संस्थान ने ऐसा कर दिया है कि वह चर्चा में आ गया है। हद की बात ये है कि यूनिवर्सिटी में एडमिट कार्ड बनाने वाले किसी ने इस ओर ध्यान भी नहीं दिया। मामला बिहार की ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी का है। इस बार यूनिवर्सिटी अपने अजीबगरीब एडमिट कार्ड को लेकर विवादों में है। यूनिवर्सिटी में परीक्षा होने वाली है और छात्रों को एडमिट कार्ड जारी किया गया लेकिन एक छात्रा के एडमिट कार्ड पर बिकनी पहने एक महिला की फोटो वाला कार्ड जारी कर दिया।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट अनुसार, विश्वविद्यालय से संबंधित एसएमजे कॉलेज (मधुबनी) की फाइनल ईयर की छात्रा के साथ यह मामला हुआ है। होम साइंस ऑनर्स की इस स्टूडेंट ने प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है और अपनी तस्वीर के साथ नया एडमिट कार्ड जारी करने की मांग भी की है।
मगध विश्वविद्यालय की परीक्षा आज से शुरू हो गई है और छात्रा के पास नया एडमिट कार्ड जारी करवाने के लिए एक दिन का ही समय है। छात्रा का कहना है कि रजिस्ट्रेशन के वक्त साइन करने से पहले मैंने सभी कागज चेक किए थे। लेकिन जैसे ही मैंने एडमिट कार्ड का प्रिंट-आउट निकाला तो मैं चौंक गई। क्योंकि यह फोटो मेरी नहीं थी और साइन भी हमारा नहीं था।
विज्ञापन
दूसरी ओर कॉलेज के प्रिंसिपल जगदीश प्रसाद ने बताया कि इसमें कॉलेज प्रशासन की कोई गलती नहीं है। चूंकि परीक्षा से संबंधित सभी औपचारिकताएं विश्वविद्यालय की ओर से की जाती है। वहीं विश्वविद्यालय के परीक्षा कंट्रोलर कुलानंद यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद ही यह आपत्तिजनक तस्वीर डिलीट करने के आदेश दिए गए हैं और इसके स्थान पर परीक्षार्थी की फोटो लगाने के लिए कहा गया है।

हालांकि विश्वविद्यालय ने इस मामले से दूरी बना ली है और इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि गलती उनकी ओर से नहीं हुई है। साथ ही बाद में यह फोटो एडमिट कार्ड से हटा ली गई है। कंट्रोलर ने ये भी कहा कि हम इस गलती को लेकर जांच करेंगे।