फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Union Minister Nityanand Rai was returning from Motihari, a young man stood up with a stick

Bihar : मोतिहारी से लौट रहे थे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, अचानक लाठी लेकर काफिला के सामने खड़ा हो गया युवक

Sun, 09 Apr 2023 02:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Apr 2023 02:43 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के काफिले में अचानक युवक लाठी लेकर खड़ा हो गया। युवक के खड़ा होते ही काफिला रुक गया। पहले सुरक्षाकर्मियों को लगा कि युवक हमला करने की कोशिश कर रहा है लेकिन बाद में जब वह उस युवक के पास गए तो पता चला कि वह विक्षिप्त है।

विज्ञापन
Bihar: Union Minister Nityanand Rai was returning from Motihari, a young man stood up with a stick
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के काफिले में अचानक एक युवक लाठी लेकर खड़ा हो गया। युवक के खड़ा होते ही काफिला रुक गया। पहले सुरक्षाकर्मियों को लगा कि युवक हमला करने की कोशिश कर रहा है लेकिन बाद में जब वह उस युवक के पास गए तो पता चला कि वह विक्षिप्त है और बिना किसी वजह के ही लाठी लेकर खड़ा हो गया। इधर, उनके समर्थक इसे नित्यानंद राय की सुरक्षा में भारी चूक बता रहे हैं और उन्हें कड़ी सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस मामले में देवरिया थानेदार उदय कुमार सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के काफिले के सामने लाठी लेकर खड़ा होने वाला युवक मानसिक रूप से कमजोर है वह अस्वस्थ भी है कुछ लोग हमले की बात कह रहे हैं लेकिन पुलिस जांच में पाया गया कि युवक ने काफिले पर हमला नहीं किया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


मोतिहारी से लौट रहे थे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री
इधर युवक को सुरक्षाकर्मियों ने जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया इसके बाद काफिला आगे बढ़ गया। यह मामला देवरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुर सरैया चौक का है। बताया जाता है कि शनिवार शाम केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मोतिहारी से वापस लौट रहे थे इसी बीच यह घटना हुई। इसके बाद कुछ लोगों ने नित्यानंद राय पर हमले की अफवाह तक उड़ा दी। हालांकि, पुलिस ने इसे गलत करार दिया और कहा कि एक मानसिक रूप से कमजोर युवक सड़क पर लाठी लेकर खड़ा हो गया था हमले की बात बिल्कुल गलत है। वहीं मीडिया कर्मियों ने जब नित्यानंद राय से बात की तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया उन्होंने कहा कि हमले की बात बिल्कुल गलत है ऐसा मामला साथ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed