फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Union Minister Giriraj Singh scolded SDO while visiting flood affected areas, watch video

बिहार : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एसडीओ की लापरवाही पर भड़के गिरिराज, बीच सड़क फटकारा

Sun, 22 Sep 2019 04:02 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 22 Sep 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
Bihar : Union Minister Giriraj Singh scolded SDO while visiting flood affected areas, watch video
एसडीओ को फटकार लगाते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : एएनआई

बिहार के बेगूसराय से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को बाढ़ प्रभावित बछवाड़ा ब्लॉक के चमथा दियारा इलाके का दौरा कर रहे थे। इस दौरान अनुमंडल अधिकारी (एसडीओ) के खिलाफ भेदभाव की शिकायतें मिलने पर उन्होंने एसडीओ को बीच सड़क पर ही जमकर फटकार लगाई। 

विज्ञापन



विज्ञापन


लोगों की समस्याएं सुनते वक्त उन्हें स्थानीय प्रशासन को लेकर कई शिकायतें मिलीं। इसके बाद केंद्रीय मंत्री तेघड़ा ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे। यहां एसडीएओ डॉ. निशांत और डीएसपी आशीष रंजन भी पहुंचे। लेकिन, गिरिराज को देखकर भी एसडीओ अपनी गाड़ी से नहीं उतरे। इसपर गिरिराज बिफर गए और एसडीओ को खरी-खरी सुनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी जब एसडीओ गाड़ी से नहीं उतरे और गाड़ी में बैठे-बैठे ही बात करनी चाही तो गिरिराज सिंह आपे से बाहर हो गए। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि मैं किसी भी स्थिति में वह बर्दाश्त नहीं करूंगा जो आपके बारे में क्षेत्र की जनता ने बताया है। गिरिराज ने एसडीओ से कहा, आप एक सरकारी मुलाजिम हैं और आपकी नजर में पूरी जनता समान होनी चाहिए। 

गिरिराज सिंह ने एसडीओ से कहा कि किसी भी हालत में तमाम बाढ़ से पीड़ित लोगों को सुविधाएं मुहैया कराएं। उन्होंने कहा, डीएम से बात करनी है तो डीएम से बात करिए। जहां से भी हो आपको व्यवस्था करनी है। अगर ऐसा नहीं होता तो मैं मुख्यमंत्री से भी बात करूंगा और चीफ सेक्रेटरी से भी। इसके बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई तो धरने पर बैठ जाऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed