फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Uncle-nephew killed in road accident on National Highway 28 passing through Samastipur

Bihar: समस्तीपुर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

Thu, 23 Feb 2023 11:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 11:37 PM IST
सार

समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों चाचा-भतीजे थे। 

विज्ञापन
Bihar: Uncle-nephew killed in road accident on National Highway 28 passing through Samastipur
समस्तीपुर के पास सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों चाचा-भतीजे थे। बछवारा थाना क्षेत्र के गोधना ठाकुरबारी के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक चाचा-भतीजा समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के स्व. योगेश्वर राय के पुत्र दामोदर राय (40) व पप्पू राय के पुत्र मोनू कुमार (19) बताए गए हैं । 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोनू कुमार व दामोदर राय अपनी बाइक से शेरपुर से तेघड़ा की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में गोधना ठाकुरबाड़ी के समीप एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार भतीजा सोनू की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बाइक को जप्त कर लिया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी दामोदर राय को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दामोदर राय के प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेगूसराय रेफर कर दिया गया। बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में दामोदर राय की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मृतक चाचा भतीजे का शव पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजनों के बीच हड़कंप मच गया। स्वजनों सहित ग्रामीण बेगूसराय के लिए निकल गए हैं। शेरपुर गांव में परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed