फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Uncle and nephew died in a road accident in Sitamarhi. going to buy Chhath items,the auto hit

Bihar : छठ का सामान खरीदने जा रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत, ऑटो और बाइक की हुई थी टक्कर

Fri, 17 Nov 2023 02:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 17 Nov 2023 02:23 PM IST
सार

Bihar News : घर में छठ की तैयारी चल रही थी। छठ का सामान खरीदने चाचा और भतीजा एक साथ बाइक पर निकले थे। तभी ऑटो ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया, जिसमें दोनों चाचा भतीजे की मौत हो गई। अब परिवार में मातम पसर गया है। 

विज्ञापन
Bihar : Uncle and nephew died in a road accident in Sitamarhi. going to buy Chhath items,the auto hit
दोनों चाचा भतीजे का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में छठ की सामग्री खरीदने जा रहे चाचा भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना कन्हौली थाना क्षेत्र के रामनगरा और फरछहिया गांव के बीच की है। मृतक की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के रामनवादा गांव निवासी दीपक पासवान (30) और रोहित कुमार (15) के रूप में की गई है। दीपक और रोहित आपस में रिश्ते में चाचा भतीजा थे।

विज्ञापन


ऑटो रिक्शा ने बाइक में मारी थी ठोकर 
घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि दीपक और रोहित (चाचा- भतीजा) छठ का सामान खरीदने के लिए फरछहिया बाजार निकले थे। इसी क्रम में ऑटो रिक्शा ने इनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दीपक और रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां दोनों घायलों को उठाकर सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दीपक और रोहित को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed