फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: UCO Bank manager run over by truck in Siwan, died on the spot

Bihar: सीवान में यूको बैंक के मैनेजर को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Sat, 01 Apr 2023 10:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 01 Apr 2023 10:42 PM IST
सार

सीवान में यूको बैंक के मैनेजर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के नवानगर निवासी कमलकांत चौधरी के पुत्र राजू चौधरी (45) बताए जाते हैं। बैंककर्मियों के अनुसार वह बैंक के काम से गोरिया कोठी थाना क्षेत्र गए थे।

विज्ञापन
Bihar: UCO Bank manager run over by truck in Siwan, died on the spot
बैंक मैनेजर राजू चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में यूको बैंक के मैनेजर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के नवानगर निवासी कमलकांत चौधरी के पुत्र राजू चौधरी (45) बताए जाते हैं।

विज्ञापन


कलेक्शन के लिए जा रहे थे
घटना के संबंध में बैंक के कर्मियों ने बताया कि राजू चौधरी बैंक के लोन कलेक्शन के लिए अपने बाइक से गोरिया कोठी थाना क्षेत्र गए थे। तभी सिसई गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें पीछे से ठोकर मारते हुए उन्हें कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना होते ही आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बैंक मैनेजर राजू चौधरी के मौत की खबर सुनते ही बैंक कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। इस घटना  से हर कोई क्षुब्ध था।
विज्ञापन


छोटे भाई हैं मशरख थाना के थानाध्यक्ष
यूको बैंक के मैनेजर राजू चौधरी के छोटे भाई राजेश चौधरी मशरख थाना के थानाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह आननफानन में सीवान सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मैं ड्यूटी में था, तभी मुझे फोन पर यह जानकारी मिली कि आपके बड़े भाई बैंक मैनेजर राजू चौधरी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही मैं अस्पताल पहुंचा हूं। परिवार के लोग भी पीछे से आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
यूको बैंक मैनेजर राजू चौधरी की सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि भागते हुए ट्रक ने आगे भी एक शख्स को ठोकर मारते हुए फरार हो गया। उस घायल व्यक्ति को परिजन इलाज कराने छपरा ले गये। पुलिस के अनुसार वहां आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है जिससे ट्रक की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर रही है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed