फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Two youths seriously injured in a road accident in Supaul: one died, pistol recovered from the other.

Bihar: सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल ले जाते समय एक की मौत, दूसरे की जेब से कट्टा बरामद

Sat, 22 Feb 2025 05:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Feb 2025 05:19 PM IST
सार

Road accident: घटना सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर हुई। जहां राहगीर की सूचना पर पहुंची हाइवे गश्ती दल ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक के कमर से देसी कट्टा बरामद हुआ।

विज्ञापन
Bihar: Two youths seriously injured in a road accident in Supaul: one died, pistol recovered from the other.
घायल का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर एनएच 27 पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हाईवे गश्ती पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान पुलिस को एक घायल युवक की कमर से देसी कट्टा बरामद किया, जिससे मामला संदिग्ध हो गया।

विज्ञापन


इधर, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रदीप कुमार ने दोनों घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस बल घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन 22 वर्षीय चंद्रहाश कुमार ने वहां पहुंचते ही दम तोड़ दिया। मृतक फिंगलास चकला वार्ड-14 निवासी विशेश्वर शर्मा का पुत्र था। वहीं, दूसरा घायल युवक आनंद कुमार (20) पिपरा थाना क्षेत्र के सखुआ गांव वार्ड-2 निवासी है।
विज्ञापन


राहगीर ने पुलिस को दी थी दुर्घटना की सूचना
हाईवे गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी अजीत सहनी ने बताया कि गश्त के दौरान एक राहगीर ने दुर्घटना की सूचना दी थी। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक युवक के पास से देसी कट्टा बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक का कोई आपराधिक इतिहास था या नहीं और उसके पास हथियार कहां से आया। प्रथम दृष्टया यह मामला किसी बड़ी आपराधिक वारदात से जुड़ा प्रतीत होता है, जिसे अंजाम देने से पहले ही हादसा हो गया। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed