फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Two women shot in broad daylight in Lakhisarai, daughter died, mother's condition critical, Crime News

Bihar: लखीसराय में दिनदहाड़े दो महिलाओं को मारी गोली, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर; आपसी रंजिश में फायरिंग

Sat, 18 May 2024 09:18 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 18 May 2024 09:18 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, आपसी रंजिश में गोलीबारी हुई है। एक महिला की मौत हो गई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar: Two women shot in broad daylight in Lakhisarai, daughter died, mother's condition critical, Crime News
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय में शनिवार सुबह अपराधियों ने मां और बेटी को गोली मार दी। बेटी ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। वहीं उसकी मां की हालत गंभीर है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के धर्मरायचक वार्ड नंबर छह की है। बताया जा रहा है कि रामजी यादव एवं रामजी साव के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। अब तक दोनों पक्षों के बीच कई बार गोलीबारी की घटना हो चुकी है। इसे लेकर टाउन थाने में मामले भी दर्ज कराए गए थे। चार दिन पूर्व भी इसी मामले में हुई गोलीबारी में एक दुधमुंही बच्ची और उसकी मां गोली लगने से घायल हो गई थी। पुलिस के अनुसार, आपसी रंजिश में गोलीबारी हुई है। एक महिला की मौत हो गई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस, घायल की स्थिति गंभीर
मृत महिला की पहचान शेखपुरा जिला के मेहुस निवासी लल्लू यादव की पत्नी बसंती देवी के रूप में हुई। उनकी बेटी लाछो देवी की हालत गंभीर है। सदर अस्पताल में पीड़ित परिवार की लाखन देवी ने बताया कि शनिवार की सुबह बसंती कुमारी मवेशी का चारा दे रही थी. उसी समय रामजी साव का पुत्र अशोक साव, मनोज साव सहित अन्य ने मिलकर गोलीबारी की. जिसमें बसंती देवी की मौत हो गयी, जबकि लाछो देवी जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रही है.

विज्ञापन


14 मई को भी अपराधियों ने की थी गोलीबारी
बताया जा रहा है कि चार दिन पूर्व भी अपराधियों के द्वारा इसी परिवार के ऊपर गोलीबारी की थी।  इसमें अवध कुमार यादव की पत्नी निभा कुमारी और उसकी तीन माह की बच्ची प्रीति घायल हो गयी थीं। उक्त घटना को लेकर भी रामजी साव के पुत्र अशोक साव एवं मनोज साव पर आरोप लगाया गया था। बताया जा रहा है कि मामले में यदि समय रहते आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाती तो आज की घटना टल सकती थी। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि अपराधियों द्वारा की गयी गोलीबारी में एक महिला की मौत हुई है। जबकि दूसरी महिला घायल है। एसपी ने कहा कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। पूर्व में भी इसे लेकर टाउन थाना में तीन-चार मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि मामला भूमि विवाद का है, लेकिन पूर्व में भी मवेशी को लेकर एक-दूसरे की जमीन पर जाने को लेकर विवाद होता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed