फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Two women died, 12 people injured in an accident in Aurangabad; Collision between two buses and trucks

Bihar News : औरंगाबाद में भीषण हादसे में दो महिलाओं की मौत, 12 लोग घायल; दो बस और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत

Fri, 18 Oct 2024 03:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 18 Oct 2024 03:11 PM IST
सार

दाउदनगर मंडल उपकारा के पास बस की सामने से तेज गति से आ रहे दूसरे बस से टक्कर हो गई। इसके बाद अचानक पीछे से तेज गति में आ रहे हाईवा ने भी बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Bihar: Two women died, 12 people injured in an accident in Aurangabad; Collision between two buses and trucks
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद के दाउदनगर में दाउदनगर-गया पथ पर मंडल उप कारा के पास शुक्रवार की दोपहर तीन वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि दाउदनगर से एक निजी बस तेज गति से गोह की ओर जा रही थी। इसी दौरान दाउदनगर मंडल उप कारा के पास बस की सामने से तेज गति से आ रहे दूसरे बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीछे से आ रहे तेज गति में आ रहे हाईवा ने भी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को बस से निकाला गया
मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर जेसीबी लाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को खड़ा किए जाने के बाद घायलों को बस से निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही दाउदनगर थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान एवं एसआई आरती कुमारी सदल बल मौके पर पहुंचीं और जांच में जुट गईं।
विज्ञापन


जांच में जुटी औरंगाबाद पुलिस
आननफानन में पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए दाउदनगर के अनुमंडल अस्पताल लाया। यहां कुछ को प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। शेष का दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त करने के साथ ही मृत महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed