{"_id":"680f0366f8e743f1a20971e4","slug":"bihar-two-pakistani-women-living-in-darbhanga-district-of-bihar-on-long-term-visa-now-want-to-stay-in-india-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दीर्घकालिक वीजा पर बिहार के इस जिले में रह रही दो पाकिस्तानी महिलाएं, अब भारत में ही रहना चाहती हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दीर्घकालिक वीजा पर बिहार के इस जिले में रह रही दो पाकिस्तानी महिलाएं, अब भारत में ही रहना चाहती हैं
Mon, 28 Apr 2025 09:56 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 28 Apr 2025 09:56 AM IST
सार
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि दोनों महिलाओं के पास दीर्घकालिक वीजा होने के कारण उन्हें पाकिस्तान भेजने का आदेश लागू नहीं होता है। पूरी जानकारी व कागजात विभाग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा में दो पाकिस्तानी महिलाओं के दीर्घकालिक वीजा पर रहने की जानकारी मिली है। पहली महिला जाले थाना क्षेत्र के काजी बहेड़ा गांव वाले विलाल आबदी की पत्नी खैरुल खोला जो पाकिस्तान की रहने वाली बताई गई है। प्रशासनिक जानकारी देने पर उनके परिवार ने बताया की वह दीर्घकालिक टर्म वीजा पर है और भारतीय नागरिकता के अर्जी दे चुकी है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी महिला सकतपुर थाना क्षेत्र के खखोरा गांव नसीम की पत्नी आबदा परवीन है। दोनों के संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के परिवार को सूचना दी गई थी। दोनों के परिवार वालों ने दीर्घकालिक टर्म वीजा के कागजात दिखलाए है। इसलिए दोनों महिलाओं के पाकिस्तान वापस भेजने का आदेश इनपर लागू नहीं होता है।
विज्ञापन
जहां से पकड़ी गई थी पाकिस्तानी खादिजा नूर, बिहार में नेपाल के उस बॉर्डर पर कितना खतरा?
विज्ञापन
पति का निधन के पास भारत लौट आई थी
बताया जाता है कि विलाल की पत्नी खैरुल खोला पाकिस्तान मूल की रहने वाली है। इनकी शादी दरभंगा जिला के जाले थाना क्षेत्र के काजी बहेड़ा गांव को रहने विलाल आबदी से हुई थी। वहीं सकतपुर थाना क्षेत्र के खखोरा गांव की रहने वाली आबदा परवीन की शादी 1990 में पाकिस्तान निवासी नसीम से हुई थी। लेकिन, कुछ वर्षों बाद ही महिला के पति का निधन हो जाने के बाद वह वापस भारत लौट आई थी। आबदा परवीन ने भी भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन दे रखा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन