फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Two including Bihar police personnel died in a fierce collision between auto and bike in Khagaria

Bihar : ऑटो और बाइक की भीषण टक्कर में बिहार पुलिस के जवान सहित दो की मौत

Mon, 19 Jun 2023 07:41 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 19 Jun 2023 07:41 AM IST
सार

बिहार में बाइक और ऑटो के टक्कर में बाइक सवार पुलिस जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और वेलोग नौगछिया जा रहे थे। इस घटना में घायल एक अन्य युवक का इलाज खगड़िया सदर अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन
Bihar: Two including Bihar police personnel died in a fierce collision between auto and bike in Khagaria
मृतक मुकेश और पुलिस जवान आयुष कुमार का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में बाइक और ऑटो के टक्कर में बाइक सवार पुलिस जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और वेलोग नौगछिया जा रहे थे। घायल का इलाज खगड़िया सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


नवगछिया जाने के क्रम में हुआ हादसा 
मामला खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 की है। मृतक की पहचान भागलपुर जिला के डिमहा निवासी आयुष के रूप में हुई है। आयुष बिहार पुलिस का जवान था जो पटना में पोस्टेड था। वहीं दूसरे व्यक्ति की पहचान मधेपुरा जिला के गंगापुर निवासी सिकंदर सिंह के पुत्र मुकेश कुमार (28) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान खगड़िया के पौरा ओपी थाना क्षेत्र के छोटी मैरा निवासी जगन्नाथ सिंह के पुत्र आजाद राज (19) के रूप में हुई है। आजाद राज नवगछिया में लैब टेक्नीशियन के रूप में काम करता है।
विज्ञापन


घायल युवक ने बताया कैसे हुआ हादसा 
घटना के संबंध में घायल आजाद राज ने बताया कि वह और उसके दोनों साथी बाइक से नवगछिया जा रहे थे। आयुष बाइक चला रहा था। मुकेश बीच में बैठा  था और मैं सबसे पीछे बैठा था। तभी बाइक और ऑटो आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें उसके मित्रों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आजाद राज के परिजन अस्पताल पहुंचे। आजाद राज ने अपने दोनों साथियों के घर वालों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमर ने बताया कि पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर बाइक और ऑटो के टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना रविवार देर रात लगभग 10 बजे की है। घटना के बाद बाइक सवार तीनों को घायल अवस्था में ऑटो से सदर अस्पताल लाया गया। जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक का इलाज किया जा रहा है। ऑटो और बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed